About: http://data.cimple.eu/claim-review/dbe20d2da45db2be9c191df12e3c44910d4ee71944627b94e2cc89f3     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: महाकुंभ के दौरान संगम में डुबकी लगाते असदुद्दीन ओवैसी का यह वीडियो AI से बनाया गया है विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि कुंभ में नहाते ओवैसी का वायरल वीडियो असली नहीं है। इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार किया गया है। - By: Pallavi Mishra - Published: Jan 20, 2025 at 12:57 PM - Updated: Jan 23, 2025 at 01:38 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। आम और खास लोग आस्था और श्रद्धा के साथ संगम में स्नान करने के लिए देश-विदेश से उमड़ रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें AIMIM नेता और हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र से सांसद असदुद्दीन ओवैसी को कुंभ में डुबकी लगाते देखा जा सकता है। वीडियो को असली समझ कई लोग इसे शेयर कर रहे हैं। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो असली नहीं है, बल्कि इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार किया गया है। AI जेनरेटेड वीडियो को फर्जी दावे के साथ फैलाया जा रहा है। क्या है वायरल पोस्ट में ? वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए एक एक्स यूजर HINDU TANAWALA YOGESH ने लिखा, “आओ अपने वंशजों के पाप धोने महाकुम्भ” पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें। इस दौरान कुछ सेलिब्रिटीज की ऐआई जनित तस्वीरें भी महाकुंभ के नाम से शेयर की जा रहीं हैं। पड़ताल अपनी पड़ताल शुरू करते हुए हमने सबसे पहले वीडियो को ध्यान से देखा। वीडियो में कई जगह जर्क मोशन नजर आ रहा है और ओवैसी के चेहरे के भाव भी एनिमेटेड लग रहे हैं। हमें शक हुआ कि यह वीडियो क्लिप AI से बनाई गयी हो सकती है। हमने इस वीडियो को एआई वीडियो डिटेक्शन टूल हाइव मॉडरेशन से चेक किया, जिसमें इस वीडियो के एआई निर्मित होने की संभावना 94.9 प्रतिशत बताई गई। हमने इस वीडियो को एक और एआई वीडियो डिटेक्शन टूल डीपवेयर से भी चेक किया, जिसमें इसके एआई निर्मित होने की संभावना 98 प्रतिशत बताई गई। इस दौरान कुछ सेलिब्रिटीज की ऐआई जनित तस्वीरें भी महाकुंभ के नाम से शेयर की जा रहीं हैं। हमने इन तस्वीरों को भी एआई इमेज डिटेक्शन टूल हाइव मॉडरेशन से चेक किया। इनके एआई जनित होने की सम्भावना 85 से 99 प्रतिशत के बीच आई। हमने इस विषय में एआई विशेषज्ञ अंश मेहरा से भी बात की। उन्होंने बताया कि यह एआई से बनी वीडियो है। मोशन, बैकग्राउंड और एक्सप्रेशंस को ध्यान से देखने पर साफ़ दिखता है कि वीडियो असली नहीं है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि कुंभ में नहाते ओवैसी का वायरल वीडियो असली नहीं है। इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार किया गया है। - Claim Review : AIMIM नेता और हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कुंभ में डुबकी लगाई - Claimed By : X user HINDU TANAWALA YOGESH - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software