About: http://data.cimple.eu/claim-review/dd2e109d11d3392d9814d9dbd478f932c3d2ce9b2a37982db4089039     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • सोशल मीडिया पर सदन में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की एक महिला के साथ तस्वीर वायरल हो रही है. दावा: इस तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी शादीशुदा हैं और तस्वीर में नजर आ रही महिला उनकी पत्नी हैं. इसके साथ दावा यह भी है कि राहुल गांधी के दो बच्चे हैं जो लंदन में रहते हैं. क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है. राहुल गांधी की शादी के बारे में WikiLeaks ने ऐसी कोई जानकारी शेयर नहीं की है. वायरल तस्वीर में राहुल गांधी स्पेन की एक्ट्रेस नथालिया रामोस के साथ नजर आ रहे हैं. यह तस्वीर साल 2017 में नथालिया रामोस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम आकउंट पर पोस्ट की थी. यह तस्वीर वहां से ली गई है. हमनें सच का पता कैसे लगाया ? हमनें इस वायरल तस्वीर पर Google Lens की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें News 18 की यह रिपोर्ट मिली जिसमें इस महिला को स्पेनिश एक्ट्रेस नथालिया रामोस बताया गया था. यहां से अंदाजा लगाकर हमनें 'Nathalia Ramos, Rahul Gandhi' जैसे कीवर्ड का इस्तेमाल किया, जिसमें हमें यही तस्वीर नथालिया रामोस के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिली. WikiLeaks की जांच: हमनें WikiLeaks की आधिकारिक वेबसाइट पर राहुल गांधी की शादी के बारे में रिपोर्ट ढूंढी लेकिन हमें इससे सम्बंधित कुछ नहीं मिला. इसके साथ ही हमें ऐसी कोई अन्य मीडिया रिपोर्ट भी नहीं मिली. राहुल गांधी का चुनावी हलफनामा: हमनें वायनाड और रायबरेली सीट से 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए राहुल गांधी का चुनाव आयोग को जमा किया गया हलफनामा चेक किया. इस हलफनामे में spouse (जीवनसाथी) के सेक्शन में Not Applicable लिखा हुआ था. निष्कर्ष: स्पेन की एक्ट्रेस नथालिया रामोस को राहुल गांधी की पत्नी बताकर भ्रामक दावों के साथ एक तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.) (क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software