About: http://data.cimple.eu/claim-review/ddb7be65e4bdb1ec4cf54e82614c912f07d30a3c065595e4e75cd673     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • सोशल मीडिया पर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और टीवी एंकर का एक वीडियो विज्ञापन के तौर पर वायरल हो रहा है. इसमें टीवी एंकर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर एक ऑनलाइन गेम के बारे में बात करते दिख रहे हैं. सच क्या है?: यह एक डीपफेक वीडियो है. सचिन तेंदुलकर ने ऐसे किसी ऑनलाइन गेम का समर्थन नहीं किया है. उन्होंने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर साफ किया है कि एक ऑनलाइन गेम को 'प्रमोट' करने का उनका एक फर्जी वीडियो वायरल हो रहा है. हमनें सच्चाई का पता कैसे लगाया?: हमने वीडियो के कुछ कीफ्रेम पर रिवर्स इमेज सर्च किया, जिससे हमें News18 इंडिया की एक X पोस्ट मिली, जिसमें एंकर का यही वीडियो दिखाया गया था. असली वीडियो में यह एंकर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की केरल यात्रा के बारे में बात कर रही हैं. हमें 23 अप्रैल 2023 को News18 द्वारा YouTube पर शेयर किया गया सचिन तेंदुलकर का असली वीडियो भी मिला. वीडियो में सचिन तेंदुलकर को अपनी क्रिकेट यात्रा और 50 की उम्र होने के बारे में बात करते हुए देखा जाता है. वीडियो में कहीं भी सचिन ने ऑनलाइन गेम 'स्काईवर्ड एविएटर' के बारे में बात नहीं की. सचिन तेंदुलकर ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर यह साफ किया कि उनका एक डीपफेक वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है. उन्होंने इसी गेम से जुड़ा एक और डीपफेक वीडियो शेयर किया और बताया कि यह वीडियो फर्जी है. टीम वेबकूफ ने पहले भी इस दावे को खारिज किया है जिसे यहां पढ़ा जा सकता है. निष्कर्ष: सचिन तेंदुलकर का एक ऑनलाइन गेम का समर्थन करने वाला डीपफेक वीडियो असली विज्ञापन बताकर वायरल किया जा रहा है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9643651818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं) (At The Quint, we question everything. Play an active role in shaping our journalism by becoming a member today.)
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software