About: http://data.cimple.eu/claim-review/de5fc6e44346629b024cb02e3b16cb8106c0eb6d2a2b7d316ec0608a     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत से पहले का नहीं है यह वीडियो, पुराने वीडियो को गलत दावे के साथ किया जा रहा है वायरल जिस वीडियो को आकांक्षा दुबे की मौत से ठीक पहले का बताकर वायरल किया जा रहा है, वह 7 जुलाई 2021 से इंटरनेट पर मौजूद है। विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा गलत साबित हुआ। - By: Jyoti Kumari - Published: Mar 30, 2023 at 07:27 PM - Updated: Mar 31, 2023 at 10:39 AM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मृत्यु के बाद से ही उनके कई पुराने वीडियो गलत दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल होने शुरू हो गये हैं। इसी कड़ी मे हमें उनका एक ऐसा ही वायरल वीडियो मिला, जिसमें उन्हें भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरि के साथ देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह एक्ट्रेस की मौत से ठीक पहले का वीडियो है। विश्वास न्यूज की जांच में वायरल दावा गलत साबित हुआ। वायरल वीडियो पहले से इंटरनेट पर मौजूद है। वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक पेज RKY FilmS ने 29 मार्च को एक वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया है, “आकांक्षा दुबे का मरने से पहले का वीडियो क्या बोली आकांक्षा आखिरी बार।” इस वीडियो को सच मानकर दूसरे यूजर्स भी वायरल कर रहे हैं। पोस्ट का आकाईव वर्जन यहां देखा जा सकता है। पड़ताल वायरल दावे की सच्चाई का पता करने के लिए हमने सबसे पहले संबंधित कीवर्ड (आकांक्षा दुबे और नीलम गिरि )से गूगल पर सर्च किया। इस दौरान हमें वायरल वीडियो कई वेबसाइट पर पुरानी तारीख में अपलोड मिला। हमें आकांक्षा दुबे के यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो 7 जुलाई 2021 को अपलोड मिला। इससे पता चलता है सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा वीडियो हाल – फिलहाल का नहीं, बल्कि पुराना है। हमें आकांक्षा दुबे के यूट्यूब चैनल पर ही वायरल वीडियो से जुड़ा एक और वीडियो मिला। 7 जुलाई 2021 को अपलोड वीडियो में आकांक्षा दुबे और नीलम गिरि के साथ प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार को भी देखा जा सकता है। जागरण डॉट कॉम पर 26 मार्च 2021 को प्रकाशित खबर में अनुसार, वाराणसी के एक होटल के कमरा नंबर 105 में आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या की। आकांक्षा सारनाथ की बुद्धा सिटी कॉलोनी स्थित होटल सोमेंद्र के कमरा नंबर 105 में ठहरी हुई थीं। यह खबर 26 मार्च 2023 को अपलोड की गई। इससे पहले विश्वास न्यूज ने एक दावे की जांच की थी, जिसमें एक वीडियो को वायरल कर दावा किया जा रहा था कि यह एक्ट्रेस की मौत के ठीक पहले का लाइव वीडियो है। जांच के दौरान दावा भ्रामक साबित हुआ। वीडियो लगभग दो साल पुराना है , जिसे आकांक्षा दुबे की मृत्यु से जोड़कर शेयर किया जा रहा था। आप हमारी फैक्ट चेक स्टोरी को यहां पढ़ सकते हैं। वायरल वीडियो को लेकर हमने आकांक्षा दुबे की मौत से जुड़ी खबर को कवर करने वाले दैनिक जागरण, वाराणसी के क्राइम रिपोर्टर दिनेश सिंह से संपर्क किया। उन्होंने बताया , “आकांक्षा दुबे की मौत से पहले का वीडियो बताकर वायरल किया जा रहा वीडियो पुराना है। “ वायरल पोस्ट को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। इस फेसबुक पेज को दस हजार लोग फॉलो करते हैं। प्रोफाइल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यूजर दिल्ली के रहने वाले हैं। निष्कर्ष: जिस वीडियो को आकांक्षा दुबे की मौत से ठीक पहले का बताकर वायरल किया जा रहा है, वह 7 जुलाई 2021 से इंटरनेट पर मौजूद है। विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा गलत साबित हुआ। - Claim Review : आकांक्षा दुबे का मरने से पहले का वीडियो - Claimed By : RKY FilmS - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software