About: http://data.cimple.eu/claim-review/df6050e556cd4c5316a0f56d6d800347478236f81423a95ae360780c     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की नौ साल पुरानी तस्वीर फिर भ्रामक दावे से हुई वायरल विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में अनिल विज के प्रदर्शन की तस्वीर को लेकर शेयर किया जा रहा दावा गलत पाया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर साल 2013 में हरियाणा के अंबाला शहर में हुए एक प्रदर्शन के दौरान की है। यह प्रदर्शन तत्कालीन सरकार के द्वारा विकास कार्यों में पक्षपातपूर्ण रवैये के खिलाफ किया गया था। - By: Jyoti Kumari - Published: Feb 12, 2023 at 01:23 PM - Updated: Feb 12, 2023 at 03:03 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर बीजेपी नेता अनिल विज की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में अनिल विज के साथ कुछ और लोगों को अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते देखा जा सकता है। तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर कांग्रेस के समय महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले भाजपा नेताओं की है। विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा गलत निकला। वायरल तस्वीर साल 2013 में हरियाणा के अंबाला शहर में बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा विकास कार्यों को ठीक से ना करने और पक्षपातपूर्ण रवैये के खिलाफ किए गए प्रदर्शन की है। तस्वीर को अब गलत दावे से शेयर किया जा रहा है। क्या है वायरल पोस्ट में ? फेसबुक यूजर Manoj Kumar Manoj Kumar ने 3 फरवरी को वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, “सोचने वाली बात है देश में 130 करोड़ जनता है अगर एक आदमी 10 रू भी टैक्स देता है तो हर रोज 1300 करोड़ रुपए सिधा सरकार के पास जाता है ये पैसा है कहा चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है। “ तस्वीर पर लिखा हुआ है :“60रू पेट्रोल था गैस सिलेंडर 493 रु था ये नंगे हो गए थे, अब तो इन्हें बची हुई अंडर* भी उतार देनी चाहिए।” सोशल मीडिया पर अन्य यूजर इस पोस्ट से मिलते-जुलते दावों को शेयर कर रहे हैं। पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है। पड़ताल वायरल पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए हमने फोटो को गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। इस दौरान हमें वायरल तस्वीर इंडिया डॉट कॉम की वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिपोर्ट में मिली। 7 अगस्त 2015 को प्रकाशित खबर में वायरल तस्वीर के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक,” जब स्मृति ईरानी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष, राहुल गांधी पर कांग्रेस को सही संस्कृति का पोषण नहीं करने का सवाल उठाया, कांग्रेस ने अनिल विज, बीजेपी नेता की एक तस्वीर निकाली, जो एक सड़क पर कई अन्य लोगों के साथ शर्टलेस विरोध कर रहे थे। कांग्रेस नेता राजा अमरिंदर बराड़ ने कहा, ‘हर आदमी को अपने तरीके से विरोध करने का अधिकार है। स्मृति ईरानी हर चीज के लिए राहुल गांधी को दोष देना चाहती हैं। ” खबर यहां देखें। सर्च के दौरान दैनिक ट्रिब्यून की वेबसाइट पर 22 सितंबर 2013 को प्रकाशित मिली। रिपोर्ट में तस्वीर के साथ दी गई जानकारी के अनुसार,”हरियाणा सरकार के विकास कार्यों में भेदभाव के रवैये के खिलाफ भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता आज अर्धनग्न अवस्था में सड़कों पर उतर आए। कार्यकर्ताओं के साथ रोष मार्च में भारी संख्या में आम जन आक्रोश भी सम्मिलित हो गया। इस दौरान हजारों लोगों ने सरकार की दोहरी नीति के खिलाफ आवाज बुलंद की और मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी जमकर कोसा। हरियाणा भाजपा विधायक दल के नेता व छावनी विधायक अनिल विज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अंबाला छावनी के मुख्य बाजारों से अर्धनग्न होकर रोष मार्च निकाला।” पूरी खबर यहां पढ़ें। अधिक जानकारी के लिए हमने अंबाला के दैनिक जागरण के चीफ रिपोर्टर दीपक बहल से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि यह तस्वीर पहले भी वायरल हुई थी और मैंने इस दावे को गलत बताया था। तस्वीर तकरीबन 9 साल पुरानी है। बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ ये प्रदर्शन किया था। पहले भी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। विश्वास न्यूज की पड़ताल को यहां पढ़ा जा सकता है। पड़ताल के अंत में हमने इस तस्वीर को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर की जांच की। जांच में पता चला कि फेसबुक पर यूजर के 931 फ्रेंड्स हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में अनिल विज के प्रदर्शन की तस्वीर को लेकर शेयर किया जा रहा दावा गलत पाया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर साल 2013 में हरियाणा के अंबाला शहर में हुए एक प्रदर्शन के दौरान की है। यह प्रदर्शन तत्कालीन सरकार के द्वारा विकास कार्यों में पक्षपातपूर्ण रवैये के खिलाफ किया गया था। - Claim Review : महंगाई पर बीजेपी का प्रदर्शन। - Claimed By : फेसबुक यूजर Manoj Kumar - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software