About: http://data.cimple.eu/claim-review/df93d96b58db6f17dc74fc0572b96e85d663bc7ebb21d06435bad785     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check Contact Us: checkthis@newschecker.in Fact checks doneFOLLOW US Fact Check Claim हिन्दू छात्रों ने हिजाब पहनी एक मुस्लिम छात्रा के साथ बर्बरता की. Fact यह दावा भ्रामक है. वायरल वीडियो इंडोनेशिया के मुहम्मदिया नीड मिडिल स्कूल (Muhammadiyah Need Middle School) का है, इसका भारत से कोई संबंध नहीं है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि हिन्दू छात्रों ने हिजाब पहनी एक मुस्लिम छात्रा के साथ बर्बरता की. कॉलेजों और स्कूलों में छात्रों को अनायास परेशान करने की घटना काफी आम बात है. कभी-कभी ऐसे मामलों में पीड़ितों के साथ क्रूरता की भी खबरें आती हैं. बीते दिनों स्कूलों में हिजाब को लेकर उपजे विवाद के बाद कई विशेषज्ञों ने छात्रों के बीच वैमनस्यता बढ़ने की आशंका भी व्यक्त की थी. इसी क्रम में सोशल मीडिया यूजर्स एक वीडियो शेयर कर यह दावा कर रहने हैं कि हिन्दू छात्रों ने हिजाब पहनी एक मुस्लिम छात्रा के साथ बर्बरता की. हिन्दू छात्रों द्वारा हिजाब पहनी एक मुस्लिम छात्रा के साथ बर्बरता के नाम पर शेयर किए जा रहे इस वीडियो की पड़ताल के लिए हमने इसके एक की-फ्रेम को गूगल पर ढूंढा. इस प्रक्रिया में हमें यह जानकारी मिली कि वायरल वीडियो भारत का नहीं, बल्कि इंडोनेशिया के एक स्कूल का है, जहां 2020 में एक छात्रा के साथ बर्बरता के बाद देश में रोष उत्पन्न हो गया था. सेंट्रल जावा के तत्कालीन गवर्नर Ganjar Pranowo द्वारा शेयर किया गया एक ट्वीट प्राप्त हुआ, जिसमे उन्होंने घटना का संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया था. इसके अतिरिक्त हमें Republika तथा Tribunnews.com द्वारा 13 फरवरी, 2020 को प्रकाशित लेख प्राप्त हुए, जिनमें घटना को इंडोनेशिया के सेंट्रल जावा प्रांत के पुरवरेजो (Purworejo) शहर के एक स्कूल में हुई बर्बरता का बताया गया है. Tribunnews.com ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों से बात कर यह जानकारी दी है कि मामले में तीन छात्रों का नाम आया है. बता दें कि Detik News द्वारा 19 फरवरी, 2020 तथा Kompas.com द्वारा 17 फरवरी, 2020 को प्रकाशित लेखों में वीडियो को इंडोनेशिया के सेंट्रल जावा प्रांत के पुरवरेजो (Purworejo) शहर के मुहम्मदिया नीड मिडिल स्कूल (Muhammadiyah Need Middle School) का बताया गया है. इस प्रकार हमारी पड़ताल में यह बात साफ हो जाती है कि हिन्दू छात्रों द्वारा हिजाब पहनी एक मुस्लिम छात्रा के साथ बर्बरता के नाम पर शेयर किया जा रहा यह दावा भ्रामक है. असल में वायरल वीडियो इंडोनेशिया के सेंट्रल जावा प्रांत के पुरवरेजो (Purworejo) शहर के मुहम्मदिया नीड मिडिल स्कूल (Muhammadiyah Need Middle School) का है. गौरतलब है कि घटना को लेकर प्रकाशित किसी भी मीडिया रिपोर्ट में मामले में सांप्रदायिक एंगल की कोई बात नहीं कही गई है. Our Sources Media reports Tweet shared by former Central Java Governor on 12 February, 2020 किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in फैक्ट-चेक और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va23tYwLtOj7zEWzmC1Z Komal Singh February 10, 2025 Komal Singh January 28, 2025 Komal Singh January 16, 2025
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software