About: http://data.cimple.eu/claim-review/e04e97afda2e335ea80905b9b0a51da00a143c4c69d8f918c847ff1c     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बिजली कड़कने और लोगों के शोर की आवाजे सुनाई दे रहीं हैं. वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह हिमाचल प्रदेश के मंदिर के पास का नजारा है. दावा है कि यह बिजली हर 12 साल में गिरती है. क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है. यह वीडियो हिमाचल प्रदेश या भारत का नहीं है. यह वीडियो सेंट्रल अमेरिका में मौजूद Volcán de Fuego या Fuego ज्वालामुखी का है. किसी भी फटते ज्वालामुखी में अपनी बिजली पैदा करने की क्षमता होती है. यह बिजली Fuego ज्वालामुखी के फटने से पहले उत्पन्न हुई थी, जिसे वहां मौजूद पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया. मौसम का हाल बताने वाली वेबसाइट Accuweather के मुताबिक यह वीडियो इसी साल 28 अप्रैल का है. हमनें सच का पता कैसे लगाया ? हमनें इस वीडियो पर Google Lens की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में यही वीडियो हमें कई अलग-अलग प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया था. Accuweather पर यह वीडियो 13 मई को अपलोड किया गया था, इस वीडियो के डिस्क्रिब्शन में लिखा था - "28 अप्रैल को ग्वाटेमाला (Guatemala) में एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब एंटीगुआ (Antigua) शहर के पास फ्यूगो ज्वालामुखी के विस्फोट (Volanic Eruption of Fuego ) के साथ ही आंधी-तूफान भी आया. हमें Smithsonian Magazine की वेबसाइट पर भी इस वीडियो के बारे में एक न्यूज रिपोर्ट मिली, यहां भी इस वीडियो को Fuego Volcano का बताया गया था. इस रिपोर्ट में इस वीडियो की कई सोशल मीडिया पोस्ट मौजूद थीं. Youtube पर 'Fuego Volcano lightening video' डालने पर कई न्यूज के Youtube चैनल्स पर यही वीडियो देखी जा सकती है. निष्कर्ष: यह दावा सही नहीं है, यह वीडियो हिमाचल प्रदेश का नहीं है बल्कि Guatemala के Fuego Volcano का है. इसे भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.) (At The Quint, we question everything. Play an active role in shaping our journalism by becoming a member today.)
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software