Fact Check : किन्नर और ई-रिक्शा चालक के बीच मारपीट का यूपी का पुराना वीडियो गुजरात के नाम पर वायरल
वायरल पोस्ट फर्जी साबित हुई। यूपी के बदायूं का एक साल पुराना वीडियो अब अलग-अलग दावों के साथ वायरल किया जा रहा है।
By: Ashish Maharishi
-
Published: Mar 1, 2025 at 11:13 AM
-
Updated: Mar 1, 2025 at 05:43 PM
-
नई दिल्ली (Vishvas News)। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक ‘युवती’ अपना पैंट खोल के एक युवक की पिटाई करती दिख रही है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो गुजरात का है। इस वीडियो को दूसरे कई दावों के साथ भी शेयर किया जा रहा है।
विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। वायरल पोस्ट फर्जी साबित हुई। यूपी के बदायूं का एक साल पुराना वीडियो अब अलग-अलग दावों के साथ वायरल किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बदायूं में पिछले साल एक किन्नर ने एक ई रिक्शा चालक की पिटाई कर दी थी। किन्नर का आरोप था कि यह ई रिक्शा चालक उसके साथ छेड़छाड़ करता था।
क्या हो रहा है वायरल
एक थ्रेड यूजर ने 27 फरवरी को एक वीडियो को अपलोड करते हुए दावा किया, “गुजरात में आज सुबह।”
वीडियो काफी ज्यादा आपत्तिजनक है। इसलिए हम इसका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। वायरल पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों ही लिखा गया है। इसे सच मानकर कई यूजर वायरल कर रहे हैं।
पड़ताल
विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए सबसे पहले इसके कई वीडियो ग्रैब निकाले। फिर इन्हें गूगल ओपन सर्च टूल के जरिए खोजना शुरू किया। हमें कई न्यूज वेबसाइट पर घटना से जुड़ी खबरें मिलीं।
2 जुलाई 2024 को लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम ने वीडियो ग्रैब का इस्तेमाल करते हुए खबर पब्लिश की। इस खबर में वायरल वीडियो वाली घटना यूपी के बदायूं की बताई गई। खबर के अनुसार, ई रिक्शा चालक ने एक किन्नर से छेड़छाड़ कर दी थी। इसके बाद किन्नर उसका रिक्शा लेकर चल दिया। पीछे से आए रिक्शा चालक ने किन्नर से जब इसका विरोध किया तो दोनों में मारपीट शरू हो गई। बीच सड़क पर किन्नर ने अपनी पैंट उतार दी।
अमर उजाला डॉट कॉम ने भी घटना को लेकर उस वक्त खबर प्रकाशित की थी।
विश्वास न्यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए दैनिक जागरण, बदायूं के संपादकीय प्रभारी अंकित गुप्ता से संपर्क किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो पिछले साल का है। उस वक्त एक किन्नर ने मारपीट के दौरान अपनी पैंट उतार दी थी।
यूपी के पुराने वीडियो को अब गुजरात का बताकर शेयर करने वाले सोशल मीडिया यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। aaj_edit_10 नाम के इस यूजर को एक लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल पोस्ट फर्जी साबित हुई। गुजरात के नाम पर वायरल वीडियो यूपी के बदायूं का निकला। पिछले साल बदायूं में एक किन्नर और ई-रिक्शा चालक के बीच मारपीट के वीडियो को अब वायरल करके झूठ फैलाया जा रहा है।
Claim Review : गुजरात में एक युवती ने अपनी पैंट खोल दी
-
Claimed By : Thread User aaj_edit_10
-
Fact Check : भ्रामक
-
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...