About: http://data.cimple.eu/claim-review/e1c71cb54d610b906e8128f9f5243bc7fd9829dd054db36eb5d4b75a     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check Contact Us: checkthis@newschecker.in Fact checks doneFOLLOW US Elections 2022 उत्तर प्रदेश में चल रहे चुनावी संग्राम के बीच सोशल मीडिया पर “पंजाब केसरी” अखबार की एक क्लिपिंग जमकर वायरल हो रही है. क्लिपिंग अखबार के मुखपृष्ठ की है, जिसमें एक सर्वे के हवाले से दावा किया गया है कि यूपी में सीएम की दौड़ में बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती सबसे आगे हैं. अख़बार की कटिंग में यह भी बताया गया है कि मायावती के बाद दूसरे नंबर पर अखिलेश यादव हैं और तीसरे व चौथे नंबर पर वरुण गांधी और प्रियंका गांधी. वायरल क्लिपिंग को शेयर करते हुए बसपा समर्थक लिख रहे हैं कि यूपी में “बहन जी आ रही हैं”. फेसबुक पर इससे जुड़े पोस्ट काफी वायरल हैं. यूपी की चुनावी जंग में बीजेपी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के मुकाबले बसपा का अभियान सुस्त दिखाई पड़ रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि यूपी में बसपा पिछड़ गई है. ‘बीबीसी’ की एक खबर के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपनी पहली बड़ी चुनावी रैली, प्रथम चरण के मतदान से महज एक सप्ताह पहले आगरा में की थी. हालांकि, यहां उनका कहना था कि उनकी पार्टी यूपी में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए लड़ रही है. ऐसे में अब अखबार की यह क्लिपिंग वायरल हो रही है, जिसमें मायावती को सीएम की रेस का प्रमुख दावेदार बताया गया है. सबसे पहले हमने गूगल पर कुछ कीवर्ड्स की मदद से वायरल क्लिपिंग के बारे में पता लगाने की कोशिश की. यहां हमें कोई खास नतीजे नहीं मिले. लेकिन कीवर्ड्स के जरिए ही हमें फेसबुक पर इस खबर को लेकर कुछ अहम जानकारी मिली. हमें 1 मई 2016 का एक फेसबुक पोस्ट मिला, जिसमें “पंजाब केसरी” अखबार में मायावती को लेकर छापी गई इस खबर की फोटो मौजूद है। बताते चलें कि जो क्लिपिंग अभी वायरल हो रही है वह इसी खबर का डिजिटल वर्जन है. यह बात यहीं साफ हो जाती है कि वायरल क्लिपिंग अभी कि नहीं बल्कि लगभग छह साल पुरानी है. खोजने पर यह भी सामने आया कि 1 मई 2016 को ही बीजेपी नेता और सांसद वरुण गांधी ने भी इसे ट्वीट किया था. वरुण ने इस क्लिपिंग को यह लिखते हुए पोस्ट किया था कि यूपी विधानसभा चुनाव 2017 का यह पहला विश्वसनीय सर्वे है. वरुण द्वारा शेयर की गई इस क्लिपिंग में 1 मई 2016 की तारीख भी देखी जा सकती है. “पंजाब केसरी” ने यह जनमत सर्वेक्षण “पार्लियामेंटेरियन पत्रिका” के साथ मिलकर किया था. यूपी चुनाव को देखते हुए हाल-फिलहाल तमाम सर्वे किए गए हैं. “एबीपी न्यूज” की एक खबर के अनुसार, लगभग हर सर्वे में बीजेपी को ही जीत मिलती हुई दिख रही है. वहीं, सपा दूसरे नंबर पर खड़ी है. खबर में जिन सर्वे का जिक्र है, अधिकतर सभी में बसपा तीसरे नंबर पर दिखाई पड़ रही है. यहां निष्कर्ष यह निकलता है कि साल 2016 के एक चुनावी सर्वे को अभी का बताकर मायावती की जीत का दावा किया जा रहा है. Facebook post by Rajendra Prasad Verma किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in Runjay Kumar February 10, 2025 Komal Singh February 5, 2025 Runjay Kumar January 17, 2025
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software