About: http://data.cimple.eu/claim-review/e1dc9df79791f6abebbfdf174ae7b96fe572b7b3d6a0f390f40ac725     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • किरण चौधरी का संविधान को लेकर कांग्रेस की आलोचना का वीडियो भ्रामक दावे से वायरल बूम ने अपने फैक्ट चेक में पाया कि किरण चौधरी ने यह बात बीजेपी ज्वॉइन करने के बाद कांग्रेस की आलोचना करते हुए कही थी. सोशल मीडिया पर कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुईं किरण चौधरी का एक वीडियो वायरल है. इसमें वह कह रही हैं, "वह (बीजेपी) संविधान बदल देगी, यह बात हम लोगों (कांग्रेस) ने झूठ चला रखी थी." इस वीडियो को लेकर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि कांग्रेस नेता किरण चौधरी संंविधान बदलने को लेकर फैलाए गए झूठ को खुद स्वीकार कर रही हैं. बूम ने अपनी जांच में पाया कि दावा भ्रामक है. किरण चौधरी ने यह बात बीजेपी ज्वॉइन करने के बाद कांग्रेस की आलोचना करते हुए कही थी. वायरल वीडियो में किरण चौधरी कहती हैं, "देखा आपने कि चुनाव खत्म होने के बाद सबसे पहले तो प्रधानमंत्री जी ने संविधान उठाकर सिर से लगाया. तो ये बात कि वो संविधान बदल देंगे, ये तो झूठ बात थी, जो हम लोगों ने झूठ चला रखी थी." वायरल वीडियो में दिए गए टेक्स्ट में लिखा है, 'बीजेपी संविधान खत्म करेगी, ये झूठ हमने (कांग्रेस) ने चला रखा था. किरण चौधरी ने खोला राज, कांग्रेस में मची सनसनी'. एक फेसबुक यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'यह हैं कांग्रेस की नेता, संविधान बदलने का लेकर झूठ फैलाया गया था कबूल कर रही हैं. वो भी हंस-हंस के बता रही हैं. ये हैं कांग्रेसी रंगीन सियार जो जरा सी हवा चलने पर हुआं हुआं करने लगे, हिंसक और जाति में बटे लालची हिंदू सुन लें.' एक्स पर भी इसी दावे से यह वीडियो वायरल है. ये है khongrss की नेता संविधान बदलने का झूट फैलाया गया था क़बूल कर रही है— 🚩योगीआदित्यनाथफैन(डिजिटल योद्धा)गोडसे का भक्त 🕉 (@maheshyagyasain) July 10, 2024 वो भी हस हस के बता रही है😠 ये है कांग्रेसी रंगीन सियार जो ज़रा सी हवा चलने पर हुआँ हुआँ करने लगे… हिंसक और जाति में बटे लालची हिंदू सुन ले !! pic.twitter.com/ysVl4PAFcP फैक्ट चेक बूम ने वायरल दावे की पड़ताल के लिए संबंधित कीवर्ड से गूगल पर मीडिया रिपोर्ट को सर्च किया. हमें हरियाणा के एक लोकल यूट्यूब चैनल City Tehelka पर 25 जून 2024 का एक वीडियो मिला. वीडियो में किरण चौधरी कांग्रेस पर जमकर हमला करती हुई नजर आ रही हैं और कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वॉइन करने की अपना कारण बता रही हैं. वीडियो में 5 मिनट 5 सेकंड से 5 मिनट 36 सेकंड के बीच इस वायरल वीडियो वाले हिस्से को देखा जा सकता है. हमें पंजाब केसरी हरियाणा के यूट्यूब चैनल पर भी किरण चौधरी का यही वीडियो मिला, जिसे दूसरे एंगल से रिकॉर्ड किया गया था. वीडियो के विवरण में बताया गया कि कांग्रेस से भाजपा में जाते ही किरण चौधरी के सुर और तेवर दोनों बदल गए. दरअसल 19 जून 2024 को दैनिक जागरण की रिपोर्ट में बताया गया कि हरियाणा के पूर्व सीएम चौधरी बंसीलाल की बहू व भिवानी के तोशाम से विधायक किरण चौधरी और उनकी बेटी ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वॉइन कर ली. आजतक की रिपोर्ट में किरण और श्रुति चौधरी के हवाले से लिखा गया कि "कांग्रेस छोड़ते समय दोनों ने पार्टी की राज्य इकाई को 'निजी जागीर' के तौर पर चलाए जाने का आरोप लगाया था." किरण चौधरी ने अपने एक्स पर 19 जून को बीजेपी ज्वॉइन करने की तस्वीरें शेयर की थीं.
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software