About: http://data.cimple.eu/claim-review/e23daf0ef8587861e899be91d9c8ad2b40935b4780f0a33155835fe8     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • त्रिपुरा का पुराना वीडियो अग्निपथ स्कीम के विरोध प्रदर्शन से जोड़कर वायरल बूम ने पाया कि वीडियो का अग्निपथ स्कीम के विरोध प्रदर्शनों से कोई संबंध नहीं है. अग्निपथ (Agnipath) स्कीम को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं जिसको लेकर कई वीडियो-तस्वीरें सोशल मीडिया पर तैर रही हैं. ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है जिसे अग्निपथ स्कीम से जोड़ा जा रहा है. वीडियो में एक प्रदर्शनकारी पहले प्रभावी बातें करता है जिसे बाद में पुलिस गिरफ़्तार करके ले जाती हुयी दिख रही है. वीडियो के साथ कटाक्ष के तौर पर कैप्शन है जिसमें कहा जा रहा है कि अग्निवीर को असल अग्निवीर ने गिरफ़्तार कर लिया. बूम ने पाया वीडियो अगस्त 2021 का है और इसका हालिया अग्निपथ स्कीम के विरोध प्रदर्शनों से कोई संबंध नहीं है. हैदराबाद में केमिकल ब्लास्ट को लेकर आज तक की भ्रामक हैडलाइन वायरल फ़ेसबुक पर एक यूज़र Sanjeev Saraswat ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा,'अग्निवीर जो असल अग्निवीरों के हत्थे चढ़ गया...'. फ़ेसबुक पर वीडियो काफ़ी वायरल है जिसे यहाँ, यहाँ और यहाँ देखा का सकता है. अग्निपथ योजना से जोड़कर विरोध-प्रदर्शन का पुराना वीडियो वायरल फ़ैक्ट चेक बूम ने वीडियो के स्क्रीनशॉट को गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया तो फ़ेसबुक पर 3 अगस्त 2021 का एक पोस्ट मिला जिसमें इस वायरल वीडियो को देखा जा सकता है. कैप्शन में हैशटेग Tripura और TripuraNews लिखा हुआ मिला. हैशटेग और वीडियो में दिख रहे लोगो के आधार पर हमनें यूट्यूब पर खोजा तो इसी लोगो के साथ Tripurainfoway tiwn नामक यूट्यूब चैनल मिला. इसी चैनल को खंगालने पर हमें यह वीडियो भी मिल गया. इस वीडियो के साथ अंग्रेज़ी में दिए शीर्षक का हिंदी अनुवाद है 'छात्रों ने शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ के घर का घेराव किया'. (English: Education Minister Ratan Lal Nath's residence was gheraoed by students) यूट्यूब पर उपलब्ध वीडियो कुल 2 मिनट 16 सेकंड का है जिसमें से वायरल वीडियो वाला हिस्सा 1 मिनट 59 सेकंड के बाद शुरू होता है. इसे ही अग्निपथ स्कीम के विरूद्ध विरोध प्रदर्शन बताकर शेयर किया जा रहा है. पिछले हफ़्ते फ़र्ज़ी दावों के साथ वायरल रहे वीडियोज़ का फ़ैक्ट चेक
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software