About: http://data.cimple.eu/claim-review/e25707102ae23add895d20ba07b046b1759e47ca3b6e747a97df96d0     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल है जिसमें कथित तौर पर बुर्का पहनी एक मुस्लिम महिला दीपक कुमार को बुके देते हुए दिखती है. साथ ही तस्वीर के ऊपर लिखा है, “AIMIM महिला अध्यक्ष रुबीना ने की मोहम्मद दीपक की स्वागत”. दरअसल, 26 जनवरी को उत्तराखंड के कोटद्वार में हिंदुत्व समर्थकों की भीड़, 70 वर्षीय दुकानदार वकील अहमद पर दुकान के नाम में ‘बाबा’ शब्द के इस्तेमाल को लेकर हंगामा कर रहे थे, जिसे एक व्यक्ति ने हस्तक्षेप करते हुए विरोध किया और अपना नाम मोहम्मद दीपक बताया. हालांकि, उस व्यक्ति का असल नाम दीपक कुमार कश्यप है. इस के घटना कुछ दिन बाद बजरंग दल के 40 से अधिक कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार में इकट्ठा होकर दीपक कुमार और उसके परिवार को धमकियाँ दी. पढ़ें : ‘Mohammed’ Deepak vs Bajrang Dal: Alt News identifies ‘unidentified’ miscreants mentioned in Uttarakhand FIR बजरंग दल के इस धमकी के बाद से दीपक कुमार को भारत भर में अलग अलग नेता और बुद्धिजीवी समेत आम नागरिकों का भी समर्थन मिलने लगा. इसी बीच सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि AIMIM महिला अध्यक्ष रुबीना ने मोहम्मद दीपक का स्वागत किया. शबाना परवीन नामक फ़ेसबुक यूज़र्स ने वायरल तस्वीर 4 फरवरी 2026 को शेयर किया और लिखा, “हिंदुस्तान का ब्रांड मोहम्मद दीपक आज उसकी पत्नी सबसे ज़्यादा मजबूत महसूस कर रही होगी क्योंकि उसका पति नफ़रत से नहीं डरा, भीड़ से नहीं झुका, और एक बुज़ुर्ग के लिए डटकर खड़ा हो गया, ऐसे मर्द के साथ हर औरत ख़ुद को महफ़ूज़ महसूस करती है.” इंस्टग्राम रील क्रिएटर आरिफ खान, डिजिटल कंटेंट क्रिएटर एम डी असलम रज़ा समेत कई फ़ेसबुक यूज़र ने AIMIM महिला अध्यक्ष रुबीना द्वारा मोहम्मद दीपक का स्वागत बताकर यही तस्वीर शेयर की. फैक्ट-चेक ऑल्ट न्यूज़ ने वायरल तस्वीर को गौर से देखने पर पाया कि इसमें लोगों के पहने हुए कपड़ों में पड़े क्रीज़ लाइन्स के अलावा, लोगों के खड़े होने के स्टाइल व उनके हाथों और आँखों की बनावट अप्राकृतिक है. ये त्रुटियां अक्सर हमें AI जनरेटेड इमेजेस और वीडियो में मिलते है. हमने देखा कि तस्वीर के दो अलग-अलग हिस्सों में गूगल के AI टूल जेमिनी का वॉटरमार्क है, जो स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि ये तस्वीर AI जनरेटेड है. AI डिडेक्टर टूल की मदद से जाँच करने पर भी टूल ने वायरल तस्वीर को AI जनरेटेड बताया. ऑल्ट न्यूज़ ने वायरल तस्वीर में किए गए दावे के बारे में जांच की. हमें ऐसे कोई भी रिपोर्ट नहीं मिली जो इस दावे की पुष्टि करे कि AIMIM महिला अध्यक्ष ने दीपक का स्वागत किया हो या उससे मुलाकात की हो. हालांकि, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दीपक कुमार की तारीफ़ और उनका समर्थन किया. हमने ये भी पाया कि दिल्ली AIMIM प्रदेश टीम ने दीपक कुमार से मुलाकात की थी. यानी, वायरल तस्वीर गूगल AI टूल जेमिनी की मदद से बनायी गई है, जिसे यूजर्स AIMIM महिला अध्यक्ष रुबीना के साथ मोहम्मद दीपक के मुलाकात की बता रहे हैं. इसके अलावा, ध्यान दें कि जिस शबाना परवीन नामक फ़ेसबुक अकाउंट ने इस तस्वीर के साथ ऐसा दावा किया था उस अकाउंट को खंगालाने पर हमने पाया कि कुछ समय से इस फ़ेसबुक अकाउंट से लगातार AI टूल जेमिनी द्वारा बने AI जनरेटेड तस्वीरें शेयर की जा रहीं हैं. सत्ता को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता का कॉरपोरेट और राजनीति, दोनों के नियंत्रण से मुक्त होना बुनियादी ज़रूरत है. और ये तभी संभव है जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर ऑल्ट न्यूज़ को डोनेट करें. बैंक ट्रांसफ़र / चेक / DD के माध्यम से डोनेट करने सम्बंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software