About: http://data.cimple.eu/claim-review/e29ea1ad4a972c4a7e4727fe4136265f1961ddf89bbe33f728b0d1e4     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: बहराइच SP वृंदा शुक्ला ने नहीं दिया हिंदू पक्ष की तरफ से गोली चलने का बयान, वायरल पोस्ट FAKE है उत्तर प्रदेश के बहराइच में हुई हिंसा के बाद वहां की एसपी वृंदा शुक्ला ने हिंदू पक्ष की तरफ से गोली चलने का बयान नहीं दिया, बल्कि उन्होंने यह कहा कि इस हिंसा में जिस व्यक्ति की गोली लगने से मौत हुई, वह हिंदू पक्ष का व्यक्ति था। - By: Abhishek Parashar - Published: Oct 24, 2024 at 06:04 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। उत्तर प्रदेश के बहराइच में हुई हिंसा के बाद सोशल मीडिया पर वहां की पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के कथित बयान का जिक्र करते हुए यह दावा किया जा रहा है कि उन्होंने हिंसा के बाद यह बयान देते हुए कहा कि इसमें जिस व्यक्ति (रामगोपाल मिश्रा) की मौत हुई, उसकी वजह “हिंदू पक्ष की तरफ से चली गोली” थी। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कई अन्य यूजर्स ने इससे संबंधित वीडियो क्लिप को समान दावे के साथ शेयर किया है। हमने अपनी जांच में इस दावे को गलत पाया। उन्होंने हिंदू पक्ष के एक व्यक्ति की गोली लगने से हुई मौत का जिक्र किया था, जिसे इस फेक दावे के साथ प्रचारित किया जा रहा है कि उन्होंने हिंदू पक्ष की तरफ से गोली चलने का जिक्र किया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मूल बयान में भी एक व्यक्ति को (हिंदू पक्ष की तरफ से) गोली लगने का जिक्र इसी संदर्भ में किया है। क्या है वायरल? सोशल मीडिया यूजर ‘मधुबनी मुस्लिम महासभा’ ने वायरल वीडियो क्लिप (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, “बहराइच में हिंदू पक्ष की तरफ़ से चलाई गई गोली लगने से रामगोपाल मिश्रा का मौत हो गया। एसपी वृंदा शुक्ला का कहना है कि गोली लगने के बाद उनकी हालत बिगड़ी और आख़िरकार उन्होंने दम तोड़ दिया।” सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कई अन्य यूजर (आर्काइव लिंक) ने इस वीडियो को समान और मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर किया है। पड़ताल वायरल पोस्ट की जांच करते हुए हमने पहले इसमें शामिल बहराइच की एसपी (पुलिस अधीक्षक) वृंदा शुक्ला के बयान को सुना। बयान को सुनकर यह स्पष्ट हो गया कि इसके साथ किया जा रहा दावा इससे मेल नहीं खाता है। वृंदा शुक्ला कहती हैं, “….जिसमें दोनों पक्ष आमने-सामने हुए….उसमें आपस में कुछ लोग उत्पात मचाने लगे..जिस घटनाक्र में एक व्यक्ति को, (हिंदू पक्ष की तरफ से) गोली लगी और बाद में उसकी मृत्यु हो गई।” बयान से स्पष्ट है कि वह हिंदू पक्ष की तरफ के एक व्यक्ति को गोली लगने का जिक्र कर रही है, न कि हिंदू पक्ष की तरफ से चली गोली का। अतिरिक्त पुष्टि के लिए हमने वृंदा शुक्ला के ऑरिजिनल स्टेटमेंट को ढूंढा और सर्च में हमें उनका यह बयान एएनआई यूपी/उत्तराखंड के आधिकारिक एक्स हैंडल पर लगा मिला, जिसमें वह कहती हैं, “…..मेहसी के महाराजगंज क्षेत्र में आज जब एक जुलूस मुस्लिम क्षेत्र में से मस्जिद के पास से निकल रहा था, तो वहां पर दोनों पक्षों के बीच कुछ विषय को लेकर तकरार हुआ, जिसमें दोनों पक्ष आमने-सामने हुए और उसमें से कुछ लोग उत्पात मचाने लगे….जिस घटनाक्रम में एक व्यक्ति को, अअअ…हिंदू पक्ष की तरफ से गोली लगी और बाद में उसकी मृत्यु हो गई।” स्पष्ट है कि वे हिंदू पक्ष में शामिल व्यक्ति को गोली लगने का जिक्र कर रही है, न कि हिंदू पक्ष की तरफ से गोली चलाए जाने का। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, “पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों मोहम्मद सरफराज, मोहम्मद तालिब, अब्दुल हामिद, फहीम और अब्दुल अफजल को गिरफ्तार किया है।” टाइम्स ऑफ इंडिया की 17 अक्तूबर की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के बहराइच में राम गोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वायरल वीडियो क्लिप को लेकर हमने बहराइच की एसपी वृंदा शुक्ला से संपर्क किया और उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया, ” उन्होंने हिंदू पक्ष की तरफ से गोली चलने का नहीं, बल्कि हिंदू पक्ष के व्यक्ति को गोली लगने का जिक्र किया था।” उन्होंने कहा कि हत्या मामले में अभी तक कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वायरल पोस्ट को फेक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर को करीब 70 हजार लोग फॉलो करते हैं। सोशल मीडिया पर वायल दावों की फैक्ट चेक रिपोर्ट्स के अलावा राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय व अर्थव्यवस्था और बिजनेस से संबंधित अन्य एक्सप्लेनर रिपोर्ट्स को विश्वास न्यूज के एक्सप्लेनर सेक्शन में पढ़ा जा सकता है। निष्कर्ष: उत्तर प्रदेश के बहराइच में हुई हिंसा के बाद वहां की एसपी वृंदा शुक्ला ने हिंदू पक्ष की तरफ से गोली चलने का बयान नहीं दिया, बल्कि उन्होंने यह कहा कि इस हिंसा में जिस व्यक्ति की गोली लगने से मौत हुई, वह हिंदू पक्ष का व्यक्ति था। - Claim Review : बहराइच SP वृंदा शुक्ला ने कहा कि हिंदू पक्ष की तरफ से चलाई गई गोली लगने से रामगोपाल मिश्र की मौत हुई। - Claimed By : FB User-मधुबनी मुस्लिम महासभा - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software