About: http://data.cimple.eu/claim-review/e447f2aaee7200a1bbff4ce0ac6526a817d377ede133ceed7472612a     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: आम आदमी पार्टी के पोस्टर को एडिट कर गलत दावे के साथ किया जा रहा वायरल आम आदमी पार्टी के गुजरात के एक बिलबोर्ड को एडिट करके झूठा दावा वायरल किया जा रहा है। हमारी जांच में बिलबोर्ड एडिटेड साबित हुआ। - By: Pragya Shukla - Published: Apr 11, 2022 at 04:34 PM - Updated: Apr 12, 2022 at 02:04 PM विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। सोशल मीडिया पर गुजराती भाषा में लिखे आम आदमी के पोस्टर की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में गुजराती भाषा में लिखा हुआ है, नमाज पढ़ेगा गुजरात। इस तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि गुजरात में आम आदमी पार्टी लोगों से नमाज पढ़ने की अपील कर रही है। विश्वास न्यूज ने वायरल तस्वीर की जांच की और पाया कि आम आदमी पार्टी के बिलबोर्ड के साथ छेड़छाड़ की गई है। एडिट कर बिलबोर्ड पर अलग से लाइनें जोड़ी गई हैं और एक तस्वीर भी लगाई गई है। क्या है वायरल पोस्ट में? फेसबुज यूजर Bhaskar Upadhyay ने वायरल पोस्टर की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, “गुजरात मे आम आदमी पार्टी का पोस्टर देखो …….आप गुजराती नही जानते हो तो मैं बताता हूँ …..लिखा है ….नमाज पढेगा गुजरात , भागवत सप्ताह और सत्यनारायण कथा जैसी फालतू प्रवृत्ति छोडो !!……………बस देखना इस बार गुजराती युगपुरूष को जूते से नवाजेंगें……….# शर्मनाक केजरीवाल।” फेसबुक पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों लिखा गया है। इसके आकाईव वर्जन को यहां देखा जा सकता है। पड़ताल – वायरल तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए हमने फोटो को गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। इस दौरान हमें असली तस्वीर आदमी पार्टी के डांग जिले के ट्विटर हैंडल पर 10 जुलाई 2021 को अपलोड मिली। इसमें वैसे ही बैनर को देखा जा सकता है, जिसके साथ छेड़छाड़ करके वायरल किया जा रहा है। असली पोस्टर पर अब बदलेगा गुजरात लिखा हुआ है, जिसे एडिट कर नमाज पढ़ेगा गुजरात लिख दिया गया है। प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर कुछ कीवर्ड्स के जरिए सर्च किया। इस दौरान हमें वायरल दावे से जुड़ी एक पोस्ट आम आदमी पार्टी, गुजरात के फेसबुक अकाउंट पर 12 जुलाई 2021 को अपलोड मिली। कैप्शन में दी गई जानकारी के मुताबिक, वायरल तस्वीर फेक है। हमारी जांच में पता चला कि वायरल तस्वीर में हाथ जोड़े नजर आ रहे शख्स पत्रकार ईशुदान गढवी हैं। वायरल फोटो की तुलना असली तस्वीर से करने पर हमने पाया कि असली तस्वीर में अब बदलेगा गुजरात लिखा हुआ है, जिस एडिट कर नमाज पढ़ेगा गुजरात कर दिया गया है। साथ ही नीचे की तरफ एडिट करते हुए एक लाइन जोड़ी गई है कि भागवत सप्ताह और सत्यनारायण की कथा को करना बंद करें। वायरल तस्वीर में मुस्लिम दिखने वाला शख्स गुजरात आम आदमी पार्टी के प्रेसिडेंट गोपाल इटालिया है। जिनकी तस्वीर को एडिट कर मुस्लिम वेश-भूषा दे दी गई है। अधिक जानकारी के लिए हमने ईशुदान गढवी के पीए वनराज चावड़ा से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। ये तस्वीर काफी समय से सोशल मीडिया पर वायरल है। पिछले साल भी यह तस्वीर काफी वायरल हुई थी। उस दौरान हमने इसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। एक साल पहले भी यह तस्वीर इसी दावे के साथ वायरल हुई थी। उस दौरान भी हमने इस दावे की पड़ताल कर सच्चाई सामने रखी थी। उस समय विश्वास न्यूज ने अहमदाबाद में स्थित दैनिक जागरण के वरिष्ठ संवाददाता शत्रुघ्न शर्मा से संपर्क किया था और उनके साथ वायरल पोस्ट को शेयर किया था। उन्होंने हमें जानकारी देते हुए स्पष्ट किया था कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की उपस्थिति के साथ ही इंटरनेट मीडिया पर आप पार्टी के पोस्टर के साथ छेड़छाड़ कर उसे धार्मिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। पड़ताल के अंत में पोस्ट को वायरल करने वाले यूजर की जांच की गई। यूजर की सोशल स्कैनिंग में पता चला कि वह उत्तर प्रदेश के आगरा शहर का रहने वाला है। Bhaskar Upadhyay फेसबुक पर अक्टूबर 2011 से सक्रिय है। यूजर को फेसबुक पर 381 लोग फॉलो करते हैं निष्कर्ष: आम आदमी पार्टी के गुजरात के एक बिलबोर्ड को एडिट करके झूठा दावा वायरल किया जा रहा है। हमारी जांच में बिलबोर्ड एडिटेड साबित हुआ। - Claim Review : गुजरात मे आम आदमी पार्टी का पोस्टर देखो .......आप गुजराती नही जानते हो तो मैं बताता हूँ .....लिखा है ....नमाज पढेगा गुजरात , भागवत सप्ताह और सत्यनारायण कथा जैसी फालतू प्रवृत्ति छोडो !!...............बस देखना इस बार गुजराती युगपुरूष को जूते से नवाजेंगें..........# शर्मनाक केजरीवाल # - Claimed By : Bhaskar Upadhyay - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software