About: http://data.cimple.eu/claim-review/e498d41816ff204bdcc1cc5fe0fb0dbdc4ca7ad4412992cfadf4a1de     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check Fact Check: गुजरात के व्यवसायी ने बनवाई पीएम मोदी की सोने की मूर्ति, वीडियो सऊदी अरब का बताकर हुआ वायरल Claim सऊदी अरब में पीएम मोदी की सोने की मूर्ति लगाई गई है। Fact फेसबुक और एक्स (ट्विटर) पर पीएम मोदी की एक प्रतिमा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स दावा कर रहे हैं कि पीएम मोदी की यह मूर्ति सोने से बनी है। दावा यह भी किया गया है कि यह प्रतिमा सऊदी अरब में लगाई गई है। दावे की पड़ताल के लिए हमने वीडियो के एक कीफ्रेम को कुछ कीवर्ड्स की मदद से गूगल पर खोजा। इस दौरान हमें नवभारत टाइम्स द्वारा 20 जनवरी, 2023 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट में वायरल वीडियो का दृश्य मौजूद है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सोने की इस मूर्ति को बॉम्बे गोल्ड प्रदर्शनी में पेश किया गया था। इस मूर्ति को 20 कलाकारों ने मिलकर बनाया था। बतौर रिपोर्ट, यह मूर्ति 18 कैरट गोल्ड से बनी है, जिसका वजन 156 ग्राम है। इसे बनवाने वाले व्यक्ति सूरत के कारोबारी वसंत बोहरा हैं। पड़ताल के दौरान हमें एबीपी, इंडियन एक्सप्रेस और अमर उजाला सहित कई अन्य मीडिया रिपोर्ट्स भी प्राप्त हुईं। इन सभी रिपोर्ट्स में बताया गया है कि पीएम मोदी की सोने की यह मूर्ति गुजरात के व्यवसायी वसंत बोहरा ने बनवाई थी। इस तरह हमारी पड़ताल में यह स्पष्ट हो जाता है कि पीएम मोदी की मूर्ति का यह वायरल वीडियो सऊदी अरब का नहीं है। पोस्ट के जरिए भ्रामक दावा शेयर किया जा रहा है। Result- False Our Sources NBT Article Published On 20 Jan, 2023 ABP Article Published On 20 Jan, 2023 किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software