About: http://data.cimple.eu/claim-review/e51c15f3cc347c8dfd086c1e940af42bd3e388ad2fe8660d30c80f49     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को हुए हमले के वीडियो को हालिया बताकर किया जा रहा है वायरल विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि बहुमंजिला इमारत (वर्ल्ड ट्रेड सेंटर) के ढहने पर भगदड़ मचने का यह वीडियो 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में हुए आतंकी हमले का है। - By: Pallavi Mishra - Published: Jan 24, 2025 at 03:31 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। अमेरिका के लॉस एंजेलिस में लगी आग ने कई बड़े इलाकों को तबाह कर दिया है। हजारों लोगों के घर जलकर राख हो गए हैं। लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ा। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बहुमंजिला इमारत में हुए धमाके के बाद लोगों को भागते हुए देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर इसे लॉस एंजेलिस में लगी आग के बाद हुई एक और त्रासदी बताकर शेयर कर रहे हैं। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में हुए हमले का है। पुराने वीडियो को हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है। क्या है वायरल पोस्ट फेसबुक यूजर king_off_bihar200k ने 18 जनवरी को वीडियो पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा, “अभी तो अमेरिका मे आग थंडी भी नहीं हुई उपर वाले का एक और कहर” पड़ताल वायरल वीडियो के कीफ्रेम निकालकर उन्हें गूगल लेंस की मदद से सर्च करने पर हमें यह पूरा क्लिप Jareau Almeyda नाम के यूट्यूब चैनल पर 7 सितम्बर 2015 को पब्लिश्ड मिला। यहाँ इसे 2001 में हुए 9/11 हमलों का बताया गया। इसके बाद हमें यह क्लिप दूसरे एंगल से न्यूज़ चैनल CBS 8 San Diego के वेरिफाइड यूट्यूब चैनल पर 2021 में अपलोड एक वीडियो में मिला, जो नेशनल जियोग्राफिक द्वारा बनाई गई एक डॉक्यूमेंट्री पर आधारित था। यह वीडियो 2001 में हुए 9/11 हमलों के बारे में था। इस वीडियो में 1 मिनट 11 सेकंड के बाद वायरल क्लिप देखी जा सकती है। सीबीएस8 डॉट कॉम पर भी ये वीडियो अपलोड किया गया था। इसके बाद हमने कीवर्ड्स से ढूंढा कि क्या अमेरिका में कहीं ऐसा कोई हमला हाल में हुआ है? हमें ऐसी कोई प्रामाणिक रिपोर्ट नहीं मिली। हमने दैनिक जागरण में अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करने वाले वरिष्ठ पत्रकार जेपी रंजन से भी संपर्क किया, जिन्होंने इस बात की पुष्टि की कि अमेरिका में हाल में ऐसा कोई हमला होने की कोई खबर नहीं आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार 11 सितंबर 2001 को ट्विन टावर्स पर हुए हमलों में 2977 लोग मारे गए थे। इस मामले में ज़्यादा जानकारी यहाँ पढ़ी जा सकती है। वीडियो को हालिया बताकर शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। इंस्टाग्राम यूजर king_off_bihar200k के 183000 फ़ॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि बहुमंजिला इमारत (वर्ल्ड ट्रेड सेंटर) के ढहने पर भगदड़ मचने का यह वीडियो 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में हुए आतंकी हमले का है। - Claim Review : लॉस एंजेलिस में लगी आग के बाद हुई एक और त्रासदी - Claimed By : Facebook User ng_off_bihar200k - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software