About: http://data.cimple.eu/claim-review/e5ea15bfdb6c53a017ea64f78238c307ebda75f028985ce5870db8be     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : राजस्थान में ट्रेन हादसे का दावा गलत, हैदराबाद में 2019 में हुए हादसे की क्लिप को राजस्थान का बताकर किया गया शेयर विश्वास न्यूज ने विस्तार से वायरल पोस्ट की जांच की। दावा गलत साबित हुआ। - By: Ashish Maharishi - Published: Feb 3, 2025 at 02:56 PM नई दिल्ली (Vishvas News)। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। इसमें एक पटरी पर दो ट्रेन आमने-सामने आ जाती है। इस क्लिप को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि अजमेर से असम जा रही ट्रेन का एक्सीडेंट हो गया। यह एक्सीडेंट जयपुर में हुआ। विश्वास न्यूज ने विस्तार से वायरल पोस्ट की जांच की। दावा गलत साबित हुआ। 2019 के वीडियो को अब शेयर करके झूठ फैलाया जा रहा है। 11 नवंबर 2019 को हैदराबाद के काचीगुड़ा रेलवे स्टेशन पर एक हादसा हुआ था। उसी हादसे से जुड़े सीसीटीवी फुटेज को कुछ लोग जयपुर का बताकर झूठ फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। यह क्लिप एक बार पहले भी ओडिशा की बताकर वायरल की गई थी। उस वक्त की पड़ताल को यहां पढ़ा जा सकता है। क्या हो रहा है वायरल इंस्टाग्राम हैंडल official_sahil_shayar ने 3 फरवरी को एक क्लिप को पोस्ट करते हुए दावा किया कि एक और हादसा जयपुर में। वीडियो क्लिप के ऊपर लिखा गया कि आज सुबह 12 बजे अजमेर से असम जा रही ट्रेन रास्ते में दूसरी ट्रेन से टकराई। जिसमें 10 की मौत और 80 घायल हुए। वायरल पोस्ट में किए गए दावे को सच मानकर कई यूजर्स इसे शेयर कर रहे हैं। पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें। पड़ताल विश्वास न्यूज ने राजस्थान के नाम पर वायरल क्लिप की जांच के लिए सबसे पहले गूगल ओपन सर्च टूल का इस्तेमाल किया। यहां कीवर्ड से सर्च करने पर हमें एक भी ऐसी खबर नहीं मिली, जो यह पुष्टि कर सके कि जयपुर में कोई ट्रेन एक्सीडेंट हुआ है। वायरल क्लिप के ऊपर हमें ‘वॉयस ऑफ अमेरिका’ का लोगो नजर आया। इसके आधार पर हमने यूट्यूब पर ऑरिजिनल वीडियो को सर्च करना शुरू किया । सर्च करने पर यह वीडियो ‘वॉयस ऑफ अमेरिका’ नाम के एक यूट्यूब चैनल पर मिला। 12 नवंबर 2019 को अपलोड इस वीडियो को लेकर बताया गया कि यह घटना हैदराबाद में 11 नवंबर 2019 को हुई थी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भारतीय रेलवे की ओर से रिलीज किया गया था। जांच को आगे बढ़ाते हुए अधिक जानकारी के लिए हमने कीवर्ड सर्च किया। हमें टीवी 9 भारतवर्ष के यूट्यूब चैनल पर मौजूद एक रिपोर्ट में बताया गया कि हैदराबाद के पास काचीगुड़ा स्टेशन पर आमने-सामने दो ट्रेन आ गई थीं। इस खबर में सीसीटीवी फुटेज का इस्तेमाल किया गया था। यह रिपोर्ट 12 नवंबर 2019 को अपलोड की गई थी। इसमें बताया गया कि सिग्नल की वजह से यह हादसा हुआ था। सर्च के दौरान हमें जागरण डॉट कॉम पर भी एक न्यूज मिली। 11 नवंबर 2019 को इसे पब्लिश किया गया था। इसमें लिखा गया, “हैदराबाद के काचीगुड़ा रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के बीच हुई टक्कर में 12 लोग घायल हो गए। यह घटना तब हुई, जब सुबह 10.30 बजे के करीब कुरनूल सिटी-सिकंदराबाद रेलवे इंटरसिटी एक्सप्रेस से मल्टी-मोडल ट्रांजिट सिस्टम (MMTS) ट्रेन टकरा गई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को हैदराबाद के काचीगुड़ा रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के बीच हुई टक्कर में 12 लोग घायल हो गए।” पूरी खबर को विस्तार से यहां पढ़ सकते हैं । विश्वास न्यूज एक बार पहले भी वायरल क्लिप की पड़ताल कर चुका है। उस वक्त हमने हैदराबाद जोन के रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेश कल्याण से संपर्क किया था। उन्होंने बताया था कि वायरल वीडियो पुराना है। काचीगुड़ा में यह एक्सीडेंट हुआ था। विश्वास न्यूज ने जांच के दैनिक जागरण, जयपुर के वरिष्ठ संवाददाता नरेंद्र शर्मा से संपर्क किया। उन्होंने भी जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो का राजस्थान से कोई संबंध नहीं है। पड़ताल के अंत में हमने फर्जी पोस्ट करने वाले यूजर की जांच की गई। पता चला कि official_sahil_shayar नाम के इस हैंडल को आठ सौ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। इसे नवंबर 2023 को बनाया गया था। निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की जांच में वायरल पोस्ट फेक साबित हुई। हैदराबाद में हुए रेल एक्सीडेंट के एक पुराने सीसीटीवी फुटेज को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। राजस्थान में ऐसा कोई ट्रेन हादसा नहीं हुआ है। - Claim Review : अजमेर से असम जा रही ट्रेन का एक्सीडेंट - Claimed By : IG Handel official_sahil_shayar - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software