About: http://data.cimple.eu/claim-review/e6696f8da4ae2b4d8e04a1b5f2d7a634cf3b5eadc3e43ed2fa48b5e5     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : इजरायल पर किए गए मिसाइल अटैक के पुराने वीडियो को मुंबई पर हमला बताकर किया गया वायरल वायरल वीडियो का मुंबई से कोई संबंध नहीं है। वीडियो उस वक्त का है, जब ईरान की ओर से इजराइल पर मिसाइल से हमला किया गया था। By: Ashish Maharishi - Published: May 13, 2025 at 03:28 PM - नई दिल्ली (Vishvas News)। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच अभी तनाव बरकरार है। फिलहाल दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम चल रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान ने मुंबई पर हमला कर दिया है। वीडियो में किसी शहर के ऊपर मिसाइल से हमला होते हुए देखा जा सकता है। विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की पड़ताल की। हमने अपनी जांच में इस दावे को फेक पाया। वायरल वीडियो का मुंबई से कोई संबंध नहीं है। वीडियो उस वक्त का है, जब ईरान की ओर से इजराइल पर मिसाइल से हमला किया गया था। क्या हो रहा है वायरल skbindas353 नाम के एक थ्रेड यूजर ने 10 मई को एक वीडियो को पोस्ट करते हुए दावा किया कि मुंबई में अभी-अभी हमला हुआ। वीडियो के ऊपर 10 मई लिखा गया। वायरल पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों ही लिखा गया है। इसे सच मानकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं। पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें। पड़ताल विश्वास न्यूज ने वायरल वीडियो के बारे में सच पता लगाने के लिए सबसे पहले हमने गूगल लेंस टूल का इस्तेमाल किया और मुंबई के नाम से वायरल वीडियो के कई कीफ्रेम्स निकाले। फिर इन्हें गूगल लेंस टूल के जरिए सर्च किया। हमें ऑल इंडिया रेडियो न्यूज के फेसबुक पर असली वीडियो मिला। 2 अक्टूबर 2024 को इसे पोस्ट करते हुए बताया गया कि ईरान ने इजरायल के ऊपर एक के बाद एक कई मिसाइल अटैक किया। यही वीडियो हमें न्यूयॉर्क पोस्ट के यूट्यूब चैनल पर भी मिला। इसे 2 अक्टूबर 2024 को पोस्ट करते हुए लिखा गया कि ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों के हमले ने इजरायल की सुरक्षा को ध्वस्त कर दिया। तेल अवीव और अन्य आबादी वाले केंद्रों पर दर्जनों हमले देखे गए। अब तक की जांच से यह साफ हो गया कि विदेश के पुराने वीडियो को मुंबई में हमले के झूठे दावे के साथ वायरल किया गया है। विश्वास न्यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए मुंबई के पत्रकार सर्वेश पाठक से संपर्क किया। उनके साथ वायरल पोस्ट को शेयर किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो फेक है। मुंबई में इस प्रकार की कोई घटना नहीं हुई है। पड़ताल के अंत में हमने फर्जी पोस्ट करने वाले यूजर की जांच की। इसके बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई। निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की जांच में वायरल पोस्ट फर्जी साबित हुई। मुंबई में हमले का बताकर ईरान की ओर से इजरायल पर अटैक की गई मिसाइल के वीडियो को वायरल किया जा रहा है। Claim Review : मुंबई में हमला - Claimed By : Threads user skbindas353 - Fact Check : झूठ - पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software