About: http://data.cimple.eu/claim-review/e77579b358efb0fe1058de1cb6869597d459e9d382b00843c8aa30e6     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Last Updated on फ़रवरी 12, 2025 by Neelam Singh सारांश फेसबुक पर जारी एक पोस्ट के जरिए दावा किया जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह की सेहत बहुत खराब है और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जब हमने इस पोस्ट का तथ्य जाँच किया तब पाया कि यह दावा बिल्कुल गलत है। दावा फेसबुक पर जारी एक पोस्ट के जरिए दावा किया जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह की सेहत बहुत खराब है और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तथ्य जाँच जसप्रीत बुमराह कौन हैं? जसप्रीत बुमराह भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा है और अपनी तेज बॉलिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने भारत की प्रमुख घरेलू टी-20 प्रतियोगिता सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 2013-14 सत्र में गुजरात से अपने करियर की शुरूआत की थी। क्या जसप्रीत बुमराह की सेहत ख़राब है? नहीं। इस विषय की गंभीरता को समझते हुए हमने सबसे पहले जसप्रीत बुमराह के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट और X अकाउंट की जाँच की, लेकिन हमें वहां उनके अस्पताल में भर्ती होने की कोई खबर नहीं मिली। यहां तक की X अकाउंट पर 2 फरवरी 2025 के बाद कोई पोस्ट नहीं है। वहीं इंस्टाग्राम पर भी अस्पातल या सेहत नाजुक को लेकर कोई तस्वीर या जानकारी मौजूद नहीं है। क्या जसप्रीत बुमराह की तस्वीर भ्रामक है? जब हमने Google Lens की मदद से तस्वीर को Google पर खोजने की कोशिश की, तब हमें तथ्यात्मक कुछ नहीं मिला। हालांकि युट्युब पर एक वीडियो मिली है, जिसमें बताया जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह चोट के कारण चैंपियन ट्रॉफी से बाहर हो गए एवं उन्हें अस्पताल में भर्ती दिखाया गया है। इस वीडियो में भी वही तस्वीर है, जो फेसबुक पर मौजूद है। हालांकि इस तरह की कोई खबर किसी न्युज चैनल पर नहीं दिखाई जा रही है। हमने Sight Engine के जरिए फेसबुक पर मौजूद तस्वीर की जाँच की, ताकि हमें पता चले कि यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है या नहीं। जाँच में पता चला कि यह तस्वीर 99% AI की मदद से बनाई गई है, जिसका स्क्रीनशॉट संलग्न है। Sight Engine एक ऐसा टूल है, जिसकी मदद से तस्वीर की वैधता की जाँच की जा सकती है। क्या जसप्रीत बुमराह फिलहाल भारतीय टीम का हिस्सा हैं? जसप्रीत बुमराह को 5 जनवरी को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सिडनी टेस्ट के दौरान पीठ में चोट लग गई थी, तब से वे टीम से बाहर हैं। जसप्रीत बुमराह अपनी फिटनेस स्थिति के कारण चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत की टीम से भी बाहर हो गए हैं। दावाकर्ता की प्रोफाइल से क्या मिला? दावाकर्ता के प्रोफाइल का नाम Mohd Kasim है और उसने इस पोस्ट को 8 फरवरी को रात के 8:56 मिनट पर किया है। इसके अलावा पोस्ट का कैप्शन भी आधा-अधूरा है, जिसमें जसप्रीत बुमराह को सच्चा देशभक्त बताया जा रहा है। कई बार देखा गया है कि कम समय में अपनी प्रोफाइल को लोकप्रिय बनाने के लिए users ऐसे तरीकों का इस्तेमाल करते हैं जिससे वे अधिक लोगों को अपनी पोस्ट की तरफ आकर्षित कर सकें। अतः उपरोक्त तथ्यों एवं जानकारी के आधार पर कहा जा सकता है कि जसप्रीत बुमराह की सेहत के बारे में किया गया यह पोस्ट भ्रामक है। इसे लोगों को भ्रम की स्थिति में डालने के लिए किया गया है। हमने पहले भी इस तरह के दावों की जाँच की है- महाकुंभ में कोरोना फैल रहा है एवं महाकुंभ में कैंसर का चमत्कारी इलाज किया जा रहा है.
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software