About: http://data.cimple.eu/claim-review/e877b421ef2088455adb3ebe4a536cacebd14644543df7881a445b20     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Authors खेलों के महाकुंभ टोक्यो ओलंपिक के 6 दिन पूरे हो चुके हैं। भारत के खाते में अभी तक सिर्फ मीराबाई चानू द्वारा जीता गया एक सिल्वर मेडल ही आया है। हालांकि भारतीय खिलाड़ी मेडल जीतने की पूरी कोशिश में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में स्टार शटलर पीवी सिंधु ने हांगकांग की चीयूंग नगन यी को 21,9,21-16 से मात देकर प्री क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। इसी बीच, आतिशबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन का है। हमारे द्वारा CrowdTangle टूल की सहायता से किए गए एक विश्लेषण के मुताबिक, इस दावे को सैकड़ों लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ट्विटर पर RJ Golmaal Gagan की पोस्ट को सबसे ज्यादा व्यूज, शेयर और लाइक्स मिले हैं। लेख लिखे जाने तक, इस पोस्ट पर 7 हजार 300 व्यूज 75 शेयर और 300 लाइक्स थे। पोस्ट से जुड़े आर्काइव लिंक को यहां पर देखा जा सकता है। Fact Check/Verification वायरल दावे का सच जानने के लिए, हमने वीडियो को InVID टूल की मदद से कीफ्रेम्स में बदला। फिर एक कीफ्रेम की सहायता से गूगल सर्च किया। इस दौरान हमें वायरल वीडियो Galakwatchera Taiwan Vlog नामक ताइवानी यूट्यूब चैनल पर मिला। कैप्शन में इस वीडियो को ताइवान का बताते हुए 2 जनवरी 2021 को अपलोड किया गया था। प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर कुछ कीवर्ड्स के जरिए सर्च किया। इस दौरान हमें वायरल दावे से जुड़ी एक वीडियो रिपोर्ट Taiwan News के यूट्यूब चैनल पर मिली, जिसे 31 दिसंबर 2020 को अपलोड किया गया था। रिपोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक, ताइपे शहर के एक टॉवर, ताइपे 101 में 2021 के आगमन का स्वागत करने के लिए पांच मिनट की आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया था। साथ ही चिकित्साकर्मियों को श्रद्धांजलि भी दी गई थी। पड़ताल के दौरान हमें ऐसा ही एक वीडियो ताइपे 101 टॉवर के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर भी मिला, जिसे 31 दिसंबर 2021 को अपलोड किया गया था। ताइवानी भाषा के कैप्शन में इस वीडियो को नए साल के आगमन पर हुई आतिशबाजी का बताया गया है। ओलंपिक वेबसाइट के अनुसार, टोक्यो ओलंपिक 2020 के उद्घाटन और समापन समारोह के आयोजन का आधिकारिक स्थल जापान के टोक्यो का राष्ट्रीय स्टेडियम है। उल्लेखनीय है कि यह स्टेडियम ताइपे 101 से बिल्कुल अलग दिखता है और यह स्टेडियम जापान में स्थित है। जबकि ताइपे 101 टॉवर, ताइवन में स्थित है। सर्च के दौरान हमें टोक्यो ओलंपिक में हुई आतिशबाजी का असली वीडियो न्यूज एजेंसी Reuters के यूट्यूब चैनल पर मिला। जिसे 23 जुलाई 2021 को अपलोड किया गया है। वीडियो में स्टेडियम पर टोक्यो ओलंपिक 2020 लिखा हुआ देखा जा सकता है। जबकि, वायरल वीडियो में कहीं पर भी टोक्यो ओलंपिक का जिक्र नहीं हुआ है। Conclusion हमारी पड़ताल में मिले तथ्यों के मुताबिक, आतिशबाजी के वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। वायरल वीडियो टोक्यो ओलंपिक में हुई आतिशबाजी का नहीं, बल्कि ताइवान में नए साल पर हुई आतिशबाजी का है। Read More : क्या आयकर विभाग की छापेमारी के बाद दैनिक भास्कर ने सरकार के खिलाफ लगवाया होर्डिंग? Result: False |Claim Review: टोक्यो ओलंपिक में हुई आतिशबाजी का वीडियो। Claimed By: Viral social media post Fact Check: False Our Sources Youtube –https://www.youtube.com/watch?v=1RUNeh4M8NU Olympics-https://olympics.com/tokyo-2020/en/venues/olympic-stadium Facebook –https://www.facebook.com/watch/?v=3619240401497044 Youtube-https://www.youtube.com/watch?v=YuVhthJjBdk किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software