About: http://data.cimple.eu/claim-review/ea024229673e2f63522e75d78a9207425227d55927451c65da9a5823     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • “यह मंगलुरु में हुआ था, जब शांतिप्रिय समुदाय ने मॉल में एक लड़की से छेड़छाड़ की थी। एक हिन्दू व्यक्ति ने उनको रोका और पूछताछ की। लेकिन देखिये कैसे शान्तिप्रय, हिन्दू के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करते है। क्या यह मॉब लिंचिंग के अंदर आएगा? धर्मनिरपेक्षों को फेविकोल का सेवन करना चाहिए”-अनुवादित। उपरोक्त संदेश के साथ, एक वीडियो क्लिप में कुछ व्यक्तियों के बीच होते विवाद को देखा जा सकता है, जिसके बाद उनके बीच हाथापाई भी होती है। इस वीडियो को पोस्टकार्ड न्यूज़ के संस्थापक महेश विक्रम हेगड़े ने साझा किया है। यह वेबसाइट अक्सर गलत सूचनाओं को साझा करने के लिए जानी जाती है। This happened in Mangalore When PEACEFUL students eve-teased girls in a Mall A Hindu interrupted & questioned those perverts But look how PEACEFULs abused & assaulted the Hindu Doesn’t this come under mob lynching? Seculars have consumed Fevicol#IstandwithManjunathShenoy pic.twitter.com/H7VmkZPAj3 — Mahesh Vikram Hegde (@mvmeet) September 26, 2019 यह वीडियो 42 सेकंड का है। पूरे वीडियो में, कैमरा एक भूरे रंग की शर्ट पहने लड़के पर ही केंद्रित किया गया था, जिसे लोगों ने घेर रखा था। वीडियो के अंत में उस लड़के को पीटते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो फेसबुक पर भी साझा किया गया है, जिसमें से ज़्यादातर पोस्ट कन्नडा भाषा में है। ಭಾರತ ಹಿಂದುಗಳ ರಾಷ್ಟ್ರ ಅಂದರೆ ಅದರಲ್ಲಿ ತಪ್ಪೇನಿದೆ? ಮುಸ್ಲಿಮರು ಶಾಂತಿಪ್ರಿಯರು ಎಂದು ಎದುರಿನಲ್ಲಿ ಮಾತ್ರ ಹೇಳೋದು, ನಾವು ಶಾಂತಿ ಶಾಂತಿ ಎಂದು ಮಾಡೋದೆಲ್ಲ ಹಲ್ಕಾ ಕೆಲಸಗಳು. ಚುನಾವಣೆ ಸಂದರ್ಭದಲ್ಲಿ ಭಾಷಣ ಮಾಡಿದ ಸೌಹಾರ್ದತೆ ಎಂದು ಬೊಗಳೆ ಬಿಟ್ಟ SDPI, CPIM, ಕಾಂಗ್ರೆಸ್ಸಿನ ನಕಲಿಗಳು ಎಲ್ಲಿ ಹೋದರೂ ಇವಾಗ ಇದೇನಾ ನಿಮ್ಮ ಸೌಹಾರ್ದತೆ? #IstandwithManjunathShenoy #BharathHinduRastra Posted by Gamskar N on Wednesday, 25 September 2019 महेश विक्रम हेगड़े ने दावा किया है कि मेंगलुरु के एक मॉल में “शांतिप्रिय स्टूडेंट” द्वारा एक लड़की से छेड़छाड़ करने पर यह विवाद हुआ था। बाद में एक हिन्दू ने बीच में हस्तक्षेप किया तो उसे प्रताड़ित किया गया। सोशल मीडिया में ‘शान्तिप्रय’ शब्द को व्यंग के तौर पर मुस्लिम समुदाय के लिए प्रयोग किया जाता है। 26 सितंबर की सुबह, हेगड़े द्वारा की गई पोस्ट को 2300 बार रीट्वीट किया जा चूका है। हेगड़े का झूठा दावा 25 सितंबर को शहर के फोरम फिज़ा मॉल में विवाद और मारपीट की घटना घटी थी। ऑल्ट न्यूज़ ने मंगलुरु के पुलिस कमिशनर से संपर्क किया, जिन्होंने महेश विक्रम हेगड़े द्वारा साझा किये गए दावों को ख़ारिज करते हुए बताया कि,“हमारी तफ्दीश में ये बातें सामने नहीं आयी है। यह युवकों के बीच आपसी विवाद का मामला था। एक लड़के को अन्य युवकों के समूह द्वारा प्रताड़ित किया गया था। हमने मामला दर्ज किया है और आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है”-अनुवाद। मंगलुरु के पुलिस कमिशनर ने इस घटना के बारे में ट्वीट करते हुए बताया कि पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया है, उन्होंने अपील की,”तथ्यों को गलत तरीके से पेश ना करे और मामले को सनीसनीखेज ना बनाएं “-अनुवाद। मामले की कार्यवाही और आरोपी की गिरफ्तारी के बारे में भी उन्होंने ट्वीट में बताया है। A video of an incident of an altercation between two youths was found to be made viral on some SM platforms. Police has taken cognizance, a case is registered and investigation is in progress. Appeal everyone not to misinterpret facts or sensationalize the matter.. — Harsha IPS CP Mangaluru City (@compolmlr) September 25, 2019 यह ध्यान देने लायक है कि महेश हेगड़े द्वारा घटना के बारे में साझा किया गया दावा गलत है। यह घटना मुस्लिम व्यक्ति द्वारा मॉल में हिन्दू लड़की से छेड़छाड़ और बीच में मदद करने पहुंचे हिन्दू व्यक्ति को प्रताड़ित करने की नहीं है। सत्ता को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता का कॉरपोरेट और राजनीति, दोनों के नियंत्रण से मुक्त होना बुनियादी ज़रूरत है. और ये तभी संभव है जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर ऑल्ट न्यूज़ को डोनेट करें. बैंक ट्रांसफ़र / चेक / DD के माध्यम से डोनेट करने सम्बंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 2 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software