About: http://data.cimple.eu/claim-review/ea365a75b1962873a3fde48df857ce944868c9000d1c1c75cb263eda     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: 2016 में हुए चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव परिणाम को अभी का बता किया जा रहा वायरल वर्तमान में चल रहे किसान आंदोलनों के दौरान चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव नहीं हुए हैं। दिसंबर 2016 में हुए चुनाव नतीजों को अभी का बताकर शेयर किया जा रहा है। - By: ameesh rai - Published: Jan 30, 2021 at 07:29 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज़)। सोशल मीडिया पर चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों को लेकर एक दावा वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि किसानों के विरोध के बीच चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों के परिणाम सामने आए हैं और भाजपा को जबर्दस्त जीत मिली है। विश्वास न्यूज की पड़ताल में ये दावा गलत निकला है। दिसंबर 2016 में हुए चडंगीढ़ नगर निगम चुनावों के नतीजे को हाल का बताकर वायरल किया जा रहा है। क्या हो रहा है वायरल विश्वास न्यूज को अपने फैक्ट चेकिंग वॉट्सऐप चैटबॉट (+91 95992 99372) पर फैक्ट चेक के लिए एक ट्विटर लिंक मिला है। Pradeep Aggarwal (Veteran – Col) नाम के ट्विटर यूजर ने एक ट्वीट किया है। अंग्रेजी में किए गए इस ट्वीट में लिखा गया है, ‘किसानों के आंदोलन के बीच चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के रिजल्ट। BJP-20, Congress – 4, Akali Dal-1, Others-1 लोकतंत्र की खूबसूरती का आनंद उठाएं।’ इस ट्वीट के आर्काइव्ड वर्जन को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है। पड़ताल विश्वास न्यूज ने सबसे पहले इस दावे को इंटरनेट पर खोजा। हमने जरूरी कीवर्ड्स (Chandigarh Municipal Election Result) की मदद से इस दावे को गूगल पर सर्च किया। हमें 21 दिसंबर 2016 को प्रकाशित हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट में दिसंबर 2016 में हुए चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों के परिमाणों की घोषणा को कवर किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक चंडीगढ़ नगर निगम की 26 सीटों के चुनावों में भाजपा को 20 सीटें, कांग्रेस को 4, अकाली दल को 1 और अन्य को एक सीट पर जीत मिली है। वायरल ट्वीट के आंकड़े और दिसंबर 2016 के चुनावों के आंकड़े बिल्कुल एक हैं। इस रिपोर्ट को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है। हमें ऐसी कोई प्रामाणिक रिपोर्ट नहीं मिली, जो वायरल दावे के के मुताबिक वर्तमान में चल रहे किसान आंदोलन के दौरान हुए चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों की पुष्टि करती हो। विश्वास न्यूज ने आगे की पड़ताल के लिए सीधे चंडीगढ़ प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट का रुख किया। यहां हमें स्टेट इलेक्शन कमिशन के टैब पर हमें चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों के सबसे हालिया परिणाम के रूप में 18 दिसंबर 2016 को हुए चुनावों का ही रिजल्ट मिला। इस रिजल्ट के आंकड़े और ऊपर हिंदुस्तान टाइम्स व वायरल ट्वीट के आंकड़े बिल्कुल एक हैं। चंडीगढ़ प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर 2016 के चुनावों के पार्टी वाइज परिणामों को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है। 18 दिसंबर 2016 से पहले 17 दिसंबर 2011 को चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव हुए थे। इसी साइट पर बताया गया है कि चंडीगढ़ नगर निगम के हाउसेज का कार्यकाल 5 साल का होता है। यानी हर 5 साल में एक बार चुनाव कराए जाते हैं। विश्वास न्यूज ने इस संबंध में चंडीगढ़ नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर मरेश इंदर सिंह से संपर्क किया। महेश इंदर सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव पांच साल में एक बार होते हैं, जो दिसंबर 2016 में हुए थे। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव हर साल होता है, जो इस साल भी जनवरी महीने में हुए हैं। विश्वास न्यूज ने इस वायरल दावे को शेयर करने वाले ट्विटर यूजर Pradeep Aggarwal (Veteran – Col) की प्रोफाइल को स्कैन किया। इस प्रोफाइल को जून 2020 में बनाया गया है और फैक्ट चेक किए जाने तक इसके 2278 फॉलोअर्स थे। निष्कर्ष: वर्तमान में चल रहे किसान आंदोलनों के दौरान चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव नहीं हुए हैं। दिसंबर 2016 में हुए चुनाव नतीजों को अभी का बताकर शेयर किया जा रहा है। - Claim Review : यूजर्स दावा कर रहे हैं कि किसानों के विरोध के बीच चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों के परिणाम सामने आए हैं और भाजपा को जबर्दस्त जीत मिली है। - Claimed By : Pradeep Aggarwal (Veteran - Col) - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software