About: http://data.cimple.eu/claim-review/ea496d31d2d01b0d18899371430ef4575dcaef9384dc3a8364c4f464     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: 2024 चुनाव में वोट के बदले कांग्रेस की तरफ से फ्री रिचार्ज देने का दावा फेक विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि राहुल गांधी और उनकी पार्टी कांग्रेस के नाम से वायरल किया जा रहा दावा गलत है। राहुल गांधी की तरफ से 2024 के चुनाव में वोट के लिए फ्री रिचार्ज नहीं दिया जा रहा है। वायरल किया जा रहा लिंक फर्जी है। - By: Jyoti Kumari - Published: Jan 8, 2024 at 05:26 PM - Updated: Jan 10, 2024 at 10:02 AM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सोशल मीडिया पर कई तरह के फर्जी और भ्रामक दावे किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राहुल गांधी के नाम पर फ्री रिचार्ज देने के दावे से एक पोस्ट शेयर की जा रही है। यूजर दावा कर रहे हैं कि राहुल गांधी द्वारा 2024 के चुनाव के लिए सभी यूजर्स को 28 दिन वाला रिचार्ज फ्री में दिया जा रहा है। विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि वायरल दावा फर्जी हैं। राहुल गांधी या कांग्रेस पार्टी की तरफ से फ्री रिचार्ज नहीं दिया जा रहा है। वायरल लिंक कोई रिचार्ज लिंक नहीं है। यूजर किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। क्या है वायरल पोस्ट में? विश्वास न्यूज के टिपलाइन नंबर +91 9599299372 पर कुछ यूजर्स ने इस पोस्ट को भेजकर इसकी सच्चाई बताने का अनुरोध किया। फेसबुक यूजर Nadeem Khan ने 6 जनवरी 2024 को पोस्ट (आर्काइव लिंक) शेयर की है। पोस्ट करते हुए दावा किया गया है, “Congress(राहुल गांधी) के द्वारा सभी भारतीय यूजर्स को ₹239 का 28 दिन वाला रिचार्ज फ्री में दे रहे है ताकि 2024 के चुनाव में ज्यादा से ज्यादा लोग कांग्रेस को वोट कर सकें और 2024 में कांग्रेस सरकार बन सके। मैंने भी इससे अपना 28 दिन का फ़्री Recharge किया है, आप भी अभी नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करके 28 दिन का Free Recharge प्राप्त करें केवल वीडियो देखें https://youtu.be/jYbCZ6Ga-0A?si=nE7E7BODviGCA8lD “ पड़ताल वायरल पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए हमने कुछ कीवर्ड के साथ सर्च किया। हमें वायरल दावे से जुड़ी कोई खबर नहीं मिली। जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने राहुल गांधी के वेरिफाइड सोशल मीडिया हैंडल को सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी कोई पोस्ट नहीं मिली। पड़ताल में आगे हमने कांग्रेस पार्टी के वेरिफाइड सोशल मीडिया हैंडल और वेबसाइट को भी खंगाला। हमें दावे की पुष्टि करती कोई भी जानकारी नहीं मिली। जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने पोस्ट के साथ दिए गए लिंक को चेक किया। लिंक पर क्लिक करने पर My life with family नाम के यूट्यूब चैनल का लिंक (आर्काइव लिंक) ओपन हुआ। वायरल पोस्ट के बारे में जानने के लिए हमने दिल्ली हाई कोर्ट में साइबर क्राइम एडवोकेट दीपक मयूर से संपर्क किया। उन्होंने वायरल लिंक को फर्जी बताया है। उनका कहना है कि इस तरह के लिंक्स बनाने के दो कारण है। पहला वीडियो पर व्यूज बढ़ाना। दूसरा आजकल हमारा सारा डेटा हमारे फ़ोन पर मौजूद है। हमारी निजी जानकारी हैक करने के लिए इस तरह के लिंक्स बनाए जाते हैं। इस तरह के साइबर क्राइम आजकल बहुत बढ़ गए हैं। यूजर ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। वायरल पोस्ट को लेकर हमने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी से संपर्क किया। उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि वायरल लिंक फर्जी है। कांग्रेस या राहुल गांधी की तरफ से कोई फ्री रिचार्ज नहीं दिया जा रहा है। पहले भी कई पार्टियों के नाम से फ्री रिचार्ज के फर्जी दावे सोशल मीडिया पर वायरल किए जा चुके हैं। जिनकी जांच विश्वास न्यूज ने की है। फैक्ट चेक रिपोर्ट्स को यहां पढ़ें। अंत में हमने फर्जी दावे को शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 281 लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि राहुल गांधी और उनकी पार्टी कांग्रेस के नाम से वायरल किया जा रहा दावा गलत है। राहुल गांधी की तरफ से 2024 के चुनाव में वोट के लिए फ्री रिचार्ज नहीं दिया जा रहा है। वायरल किया जा रहा लिंक फर्जी है। - Claim Review : राहुल गांधी द्वारा 2024 के चुनाव के लिए सभी यूजर्स को 28 दिन वाला रिचार्ज फ्री में दिया जा रहा है। - Claimed By : फेसबुक यूजर -Nadeem Khan - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 5 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software