About: http://data.cimple.eu/claim-review/ead546351751f32735d2cef9fb5e77ef02f3211a96d7e74bf861190d     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: प्रिंस चार्ल्स ने नेतन्याहू को ‘आतंकवादी’ कहने वाले पोस्टर का अनावरण नहीं किया, एडिटेड वीडियो वायरल विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो एडिटेड है। इस वीडियो में नेतन्याहू नहीं थे। पूरे चित्र को बदल दिया गया है। असली चित्र में प्रिंस चार्ल्स की तस्वीर थी और उस पर कुछ भी नहीं लिखा था। यह वीडियो तब का है, जब प्रिंस चार्ल्स ने ताजपोशी के बाद अपने पहले आधिकारिक पेंट चित्र का अनावरण किया था। असली तस्वीर को एडिट कर के फर्जी दावे के साथ फैलाया जा रहा है। - By: Umam Noor - Published: Oct 28, 2024 at 05:36 PM - Updated: Oct 28, 2024 at 05:41 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्रिंस चार्ल्स III को कथित तौर पर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के चित्र से पर्दा हटाते हुए देखा जा सकता है। वहीं, इस तस्वीर में “आतंकवादी” भी लिखा हुआ नजर आ रहा है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यूरोप ने बेंजामिन नेतन्याहू को ‘आतंकवादी’ बताते हुए चित्र जारी किया है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो एडिटेड है। इस वीडियो में नेतन्याहू नहीं थे। पूरे चित्र को बदल दिया गया है। असली चित्र में प्रिंस चार्ल्स की तस्वीर थी और उस पर कुछ भी नहीं लिखा था। यह वीडियो तब का है, जब प्रिंस चार्ल्स ने ताजपोशी के बाद अपने पहले आधिकारिक पेंट चित्र का अनावरण किया था। असली तस्वीर को एडिट कर के फर्जी दावे के साथ फैलाया जा रहा है। वायरल पोस्ट में क्या है? फेसबुक यूजर ने वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ”यूरोप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित कर दिया है। कल इसके एक बड़े पोस्टर का अनावरण किया गया। इसे पूरी दुनिया में वायरल करें। अब हम सभी की जिम्मेदारी है कि इसे पूरी दुनिया में वायरल करें। पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें। पड़ताल अपनी जांच शुरू करने के लिए हमने सबसे पहले गूगल लेंस का इस्तेमाल करते हुए वायरल वीडियो के कीफ़्रेम खोजे। सर्च करने पर हमें यह वीडियो ‘द रॉयल फैमिली चैनल’ के वेरिफाइड यूट्यूब चैनल पर मिला। यहां वीडियो में प्रिंस चार्ल्स को अपने पोस्टर का अनावरण करते देखा जा सकता है। द रॉयल फैमिली चैनल के वेरिफाइड यूट्यूब चैनल पर मिले ऑरिजिनल वीडियो को और वायरल वीडियो को देखने से साफ पता चलता है कि असली वीडियो में बदलाव किया गया है। असली वीडियो में प्रिंस चार्ल्स का चित्र है। इसे एडिट करके बेंजामिन नेतन्याहू की तस्वीर के साथ ये सब लिख दिया गया है। यहां असली और एडिटेड का फर्क देख सकते हैं। प्रिंस चार्ल्स के इसी चित्र पर 14 मई 2024 बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ‘प्रिंस चार्ल्स III के राज्याभिषेक के बाद उनके पहले आधिकारिक पेंट पोर्ट्रेट का बकिंघम पैलेस में अनावरण किया गया है। यह चित्र जोनाथन येओ ने बनाया है, जो लगभग 8 फीट 6 इंच गुणा 6 फीट 6 इंच का है। वायरल वीडियो की पुष्टि करने के लिए हमने हमारे साथी दैनिक जागरण में अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करने वाले वरिष्ठ पत्रकार जेपी रंजन से संपर्क किया और उनके साथ वायरल पोस्ट साझा किया। उन्होंने हमसे इस बात की पुष्टि की कि वायरल वीडियो एडिटेड है। प्रिंस चार्ल्स ने बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ ऐसे किसी पोस्टर का अनावरण नहीं किया है। अब बारी थी फर्जी पोस्ट शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर पाकिस्तान का है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो एडिटेड है। इस वीडियो में नेतन्याहू नहीं थे। पूरे चित्र को बदल दिया गया है। असली चित्र में प्रिंस चार्ल्स की तस्वीर थी और उस पर कुछ भी नहीं लिखा था। यह वीडियो तब का है, जब प्रिंस चार्ल्स ने ताजपोशी के बाद अपने पहले आधिकारिक पेंट चित्र का अनावरण किया था। असली तस्वीर को एडिट कर के फर्जी दावे के साथ फैलाया जा रहा है। - Claim Review : यूरोप ने बेंजामिन नेतन्याहू को 'आतंकवादी' बताते हुए चित्र जारी किया है। - Claimed By : FB User- Muhmmad Irfan - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software