About: http://data.cimple.eu/claim-review/eae77dfe0b175208eaf3c9f4ebb492a794a90cd817a6d8822cb8efee     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • सोशल मीडिया पर एक वीडियो जिसमें सड़क किनारे पानी का भारी जलसैलाब देखा जा सकता है, भ्रामक दावों के साथ वायरल हो रहा है. क्या है दावा ? वायरल वीडियो को शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि ऋषि गंगा और तपोवन का NTPC का Dam टूट गया है. शाम तक पानी चमोली पार कर लेगा. क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है. वीडियो पुराना है और साल 2021 का है. उत्तराखंड में ऋषिगंगा नदी के ऊपर रैनी गांव के पास 07 फरवरी 2021 को एक ग्लेशियर फट गया था. ग्लेशियर फटने से चमोली जिले में तपोवन विष्णुगढ़ हाइड्रोपावर प्लांट प्रोजेक्ट को भारी नुकसान पहुंचा था. इसमें लगभग 150 मजदूर लापता हो गए थे और इसका मुख्य बांध (Dam) बह गया था. उत्तराखंड की चमोली पुलिस भी इस वायरल दावे का खंडन कर चुकी है. हमनें सच का पता कैसे लगाया ? हमनें इस वायरल वीडियो को पहले कीफ्रेम में बांट दिया फिर इसपर Google Lens की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें यही वीडियो एक LinkedIn पोस्ट पर नजर आया जिसे 3 साल पहले अपलोड किया गया था. इसके साथ ही हमें एक X (पूर्व में ट्विटर) यूजर की एक पोस्ट में यही वीडियो नजर आई, जिसे 07 फरवरी 2021 को अपलोड किया गया था. इसके बाद जब हमनें उत्तराखंड पुलिस के X अकाउंट ढूंढे तो हमें चमोली पुलिस की एक पोस्ट मिली, जिसमें इसे FAKE NEWS बताया गया है. पुलिस ने इस वीडियो को लेकर वायरल हो रहे दावों का खंडन किया है और इसके साथ ही लोगों से अपील की है कि कृपया ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और ऐसी भ्रामक खबरों से सावधान रहें. इससे सम्बंधित न्यूज रिपोर्ट्स ढूंढने पर हमें Times of India और Mint की न्यूज रिपोर्ट्स मिली, जिसमें इस घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई थी. निष्कर्ष: ऋषिकेश में ग्लेशियर फटने के बाद बढ़े जलस्तर के पुराने वीडियो को हालिया बताकर भ्रामक दावे सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.) (हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software