About: http://data.cimple.eu/claim-review/ebe8319250657eba873952320ff26b0b22a192869aeb00e61a57dfe4     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check Contact Us: checkthis@newschecker.in Fact checks doneFOLLOW US Crime सोशल मीडिया पर तनिष्क (Tanishq) के एक विज्ञापन को बॉयकॉट करने की मांग के बाद ‘लव जिहाद’ एक बार फिर सुर्खियों में है। कई तरह के वीडियो और तस्वीरें सांप्रदायिक रंग देकर शेयर किए जा रहे हैं। इसी बीच झारखंड में एक प्रेमी द्वारा अपनी प्रेमिका पर किए गए हमले का एक साल पुराना वीडियो एक बार फिर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये नतीजा लव जिहाद का है, एक हिंदू लड़की पर उसके मुस्लिम प्रेमी द्वारा इस तरह प्रताड़ित किया जा रहा है। इस वीडियो को शेयर करने वालों में BJP की IT Convener भी शामिल है। उमा शंकर नाम के एक यूज़र द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को दो हज़ार से ज्यादा लोग रीट्वीट कर चुके हैं। ये वीडियो इससे पहले सितंबर 2019 में भी वायरल हुआ था जिसका फैक्ट चेक Newschecker की टीम ने तब भी किया था। वीडियो में एक जख़्मी युवती स्थानीय लोगों से मदद मांगते हुए दिख रही है। वीडियो पोस्ट करने वाले का दावा है कि एक विशेष समुदाय का युवक हिन्दू युवती को घुमाने के उद्देश्य से बाहर ले गया था जहां उसने चाकू से युवती का गर्दन काटकर मारने की कोशिश की। इस दौरान युवती के आवाज लगाने पर पास से गुजर रहे हिन्दू युवक ने युवती की जान बचाई। वीडियो की सत्यता जानने के लिए हमने Google की मदद ली। खोज के दौरान हमें दैनिक भास्कर के एक लेख में वायरल वीडियो प्राप्त हुआ। लेख के मुताबिक वायरल वीडियो झारखण्ड के रांची जिले के पिठोरिया घाटी के पास का है। जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए उसे जान से मारने की कोशिश की। लेख के अनुसार युवती द्वारा शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने पर नाराज प्रेमी ने चाकू से उस पर वार कर दिया।जिसके चलते युवती के गर्दन पर हल्की चोट लग गई। घटना के दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने प्रेमी युवक को पकड़ कर पहले पीटा और फिर पिठोरिया पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद से युवती दहशत में है। ETV के एक लेख से हमें घटनाक्रम की पूरी जानकारी प्राप्त हुई। लेख के मुताबिक प्रेमी अरविंद ने अपनी प्रेमिका पर आरोप लगाया कि वह किसी दूसरे युवक से भी प्यार करती है और उसके साथ उसके अवैध संबंध हैं। इस बात को लेकर प्रेमी और प्रेमिका में तू-तू-मैं-मैं हुई, दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि अरविंद ने आवेश में आकर चाकू से अपनी प्रेमिका की गर्दन पर वार कर दिया। यह वीडियो एक बार फिर सांप्रदायिक एंगल देकर शेयर किया जा रहा है जबकि वीडियो में दिख रही युवती और युवक दोनों ही एक ही धर्म के हैं। इससे पहले साल 2019 में भी यह वीडियो भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। Dainik Bhaskar: https://www.bhaskar.com/jharkhand/ranchi/news/girl-stabbed-with-knife-for-rejecting-marriage-proposal-01642487.html?utm_expid=.YYfY3_SZRPiFZGHcA1W9Bw.0&utm_referrer= ETVBharat: https://www.etvbharat.com/hindi/jharkhand/state/ranchi/boyfriednd-attack-his-girlfriend-with-knife-in-ranchi/jh20190915224250947 किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें :checkthis@newschecker.in
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software