Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact checks doneFOLLOW US
Fact Check
देश में पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर सोशल मीडिया से संसद तक घमासान मचा हुआ है। कई राज्यों में आज पेट्रोल की कीमतें 95 रुपये को पार कर गई। बढ़ते दामों के विरोध में लोग देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भगवा रंग के झंडे और गमछों के साथ कुछ लोगों को “सस्ती दारू महंगा तेल” का नारा लगाते हुए सुना जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि बढ़ते ईंधन के दामों को लेकर अब भाजपा समर्थित संगठन ‘बजरंग दल’ भी केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रहा है।
वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें
Crowdtangle टूल की सहायता से हमने जाना की इस वीडियो को इंटरनेट पर सैकड़ों यूज़र्स द्वारा लाइक तथा शेयर किया गया है।
क्या पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोग बजरंग दल के कार्यकर्ता हैं, इस बात का पता लगाने के लिए हमने पड़ताल शुरू की। सबसे पहले वायरल वीडियो को InVid टूल की सहायता से कुछ कीफ्रेम्स में बदला और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज टूल की सहायता से खोजना शुरू किया। लेकिन गूगल पर प्राप्त परिणामों में हमें वीडियो की कोई जानकारी नहीं मिली।
वायरल वीडियो की ठोस जानकारी के लिए हमने गूगल पर एक अन्य कीफ्रेम के साथ खोजा। जिसके बाद हमें वीडियो से मिलती जुलती एक तस्वीर lokmat.com पर प्राप्त हुई। लेख को इसी महीने की 05 फरवरी को प्रकाशित किया गया है। प्रकाशित लेख मराठी में था इसलिए गूगल ट्रांसलेटर की मदद ली। इस दौरान पता चला कि पिछले हफ्ते ईंधन के बढ़ते दामों को लेकर महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी रैली निकाली थी।
वीडियो की सटीक जानकारी के लिए हमने अपने मराठी भाषा के सहयोगी की सहायता से गूगल पर कुछ मराठी कीवर्ड्स से भी खोजना शुरू किया। इस दौरान हमें esakal.com नामक मराठी भाषा की वेबसाइट पर भी वायरल वीडियो की जानकारी मिली। यहाँ भी बताया गया है कि हिंगोली जिले में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने बढ़ते ईंधन के दामों को लेकर बैलगाड़ी रैली निकाली थी।
खोज के दौरान रैली का वीडियो भी यूट्यूब के Lokpradhan news नामक चैनल पर मिला। वीडियो का लिंक यहाँ देखा जा सकता है।
हमारी पड़ताल से यह साबित हो गया कि बढ़ते ईंधन के दामों को लेकर शिवसेना ने रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की थी। वायरल वीडियो का आरएसएस या फिर बजरंग दल जैसे संगठनों से कोई सम्बन्ध नहीं है।
https://www.youtube.com/watch?v=d6GpMia2gdA
https://www.esakal.com/marathwada/shiv-senas-bullock-cart-morcha-against-petrol-diesel-and-gas-price-hike-hingoli-406095
https://www.esakal.com/marathwada/shiv-senas-bullock-cart-morcha-against-petrol-diesel-and-gas-price-hike-hingoli-406095
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
Neha Verma
June 27, 2020
Saurabh Pandey
October 30, 2020
Saurabh Pandey
November 7, 2020