About: http://data.cimple.eu/claim-review/ed7d8a47a63cd17201db437ea2398efe48e8970254d7fc8875404524     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: जापान में 2011 में आई सुनामी के वीडियो को पंजाब में आई बाढ़ का बताकर किया जा रहा वायरल विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि जिस वीडियो को पंजाब की वर्तमान स्थिति से जोड़कर वायरल किया जा रहा है, वह काफी पुराना वीडियो है और जापान में 2011 में आई सुनामी का है। - By: Jyoti Kumari - Published: Jul 18, 2023 at 05:26 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। पंजाब और हरियाणा के कई जिले भारी बारिश से प्रभावित हुए हैं, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों को जगह-जगह जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें पानी के तेज बहाव में गाड़ियों को बहते हुए देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर इसे पंजाब का बता रहे हैं। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो का पंजाब से कोई संबंध नहीं है। वीडियो साल 2011 में जापान में आई सुनामी का है, जिसे अब पंजाब की हालिया स्थिति से जोड़कर गलत दावों के साथ यूजर्स शेयर कर रहे हैं। क्या हो रहा है वायरल ? फेसबुक यूजर ‘Mukesh Godara’ ने 12 जुलाई 2023 को वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक)को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “पंजाब में कुछ जिलों के हालात बाढ़ की वजह से गंभीर हो चुके हैं, राजस्थान के हनुमानगढ़ शहर, पीलीबंगा एवं श्रीगंगानगर जिले के नाली बैलट सूरतगढ़ के निवासियों से मेरा निवेदन है कि सतर्क रहें सावधानी से आवागमन करें क्योंकि घग्गर नदी में पानी अधिक से अधिक आने की संभावना है।।” #अत्यधिकवर्षा #बाढ़ #पंजाब #सूरतगढ़ एडवोकेट मुकेश गोदारा, सदस्य,उत्तर पश्चिम रेलवे,भारत सरकार पड़ताल वायरल वीडियो की सच्चाई का पता लगाने के लिए हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट को यांडेक्स टूल में अपलोड किया। हमें वायरल वीडियो से कई वेबसाइट पर मिला। सर्च के दौरान हमें ताकुरो सुजुकी ‘takuro suzuki’ नाम के एक यूट्यूब चैनल पर 18 दिसंबर 2011 को वीडियो अपलोड मिला। वीडियो को जापान में आई सुनामी का बताया गया है। सर्च के दौरान हमें जापानी मीडिया कंपनी ‘फुजी न्यूज नेटवर्क’ के वेरिफाइड यूट्यूब चैनल ‘FNN311’ पर वायरल वीडियो का लंबा वर्जन मिला। 26 अक्टूबर 2012 को अपलोड वीडियो के साथ दी गई जानकारी के अनुसार,”यह वीडियो जापान में साल 2011 में आए सुनामी का है। इसमें नजर आ रहा दृश्य इशिनोमाकी शहर का है।” वीडियो पर 3/11/2011 तारीख लिखी हुई है। इससे साफ़ है कि यह वीडियो जापान का है और साल 2011 का है। हमें जापान के इशिनोमाकी शहर में आई इस सुनामी से जुड़ा एक ब्लॉग मिला। दी गई जानकारी के मुताबिक, यह फुटेज जापान का है। ब्लॉग में 2011 में आई सुनामी से जुड़ी सारी जानकारी दी गई है। इसमें वायरल वीडियो से जुड़ी तस्वीर के साथ-साथ कई और तस्वीरें भी मौजूद हैं। वायरल वीडियो को ‘John9612’ नाम के यूट्यूब चैनल पर 30 अप्रैल 2012 को अपलोड किया गया था। यहां भी इसे जापान का बताया गया है। विश्वास न्यूज ने जांच के अगले चरण में दैनिक जागरण पंजाब के उप समाचार संपादक कमलेश भट्ट से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि, “पंजाब में भारी बारिश के कारण हालत बहुत खराब हैं, पर वीडियो पंजाब का नहीं है। ऐसा कहीं देखने को नहीं मिला।” वायरल वीडियो इंटरनेट पर पहले से मौजूद है, इसका पंजाब से कोई संबंध नहीं है। पहले भी कई पुराने वीडियो को पंजाब का हालिया बताते हुए वायरल किया गया है। विश्वास न्यूज 12 भाषाओं में फैक्ट चेक करता है। हमारी पंजाबी भाषा में की गई फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है। जांच के अंत में फर्जी पोस्ट करने वाले यूजर की जांच की गई। फेसबुक यूजर मुकेश गोदारा (Mukesh Godara) एक राजनीतिक दल से जुड़े हुए हैं। यूजर को 33 हजार लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि जिस वीडियो को पंजाब की वर्तमान स्थिति से जोड़कर वायरल किया जा रहा है, वह काफी पुराना वीडियो है और जापान में 2011 में आई सुनामी का है। - Claim Review : बाढ़ में बहती गाड़ियों का यह वीडियो पंजाब का है। - Claimed By : Mukesh Godara - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software