About: http://data.cimple.eu/claim-review/ed8e0c9b7df7b8d77ef6b397cf6692cfbb3aa85a280be7d2f9b1c3b3     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : पाकिस्तान के स्कूल की पुरानी तस्वीर को भारत की बताकर फैलाया जा रहा है झूठ - By: Ashish Maharishi - Published: Feb 6, 2024 at 06:15 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। कीचड़ में बैठकर पढ़ाई कर रहे बच्चों की इस तस्वीर के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा जा रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह तस्वीर देश के स्कूलों का हाल बता रही है। विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। पता चला कि इस तस्वीर का भारत से कोई संबंध ही नहीं है। यह पाकिस्तान के एक स्कूल की पुरानी तस्वीर है, जो अक्सर वायरल होती रही है। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक यूजर Dilip Sirra ने 6 फरवरी को एक तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, “देखिए 8000करोड़ के जहाज में घूमने वाले शौकप्रिय प्रधानमंत्री के काल में, दुनिया की सबसे ऊंची 3500 करोड़ की स्टैचू वाले देश में, सनातनी संस्कार शिक्षा आदर्श के घोष काल में.. देश के,आपके अपने बच्चों के भविष्य का_ वर्तमान..विश्वगुरू गर्वित बदलते स्वच्छ भारत का..स्कूल..आपको ये नहीं देखना है..आंख,दिमाग बंद करके आपको बस मंदिर,मंदिर जपना है..?” वायरल पोस्ट को दूसरे यूजर्स भी शेयर कर रहे हैं। फेसबुक पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों लिखा गया है। इसके आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है। पड़ताल विश्वास न्यूज वर्ष 2022 में भी इस तस्वीर की जांच कर चुका है। उस वक्त इसे यूपी के स्कूल का बताकर वायरल किया गया था। ऑनलाइन टूल गूगल रिवर्स सर्च से खोजने पर वायरल तस्वीर हमें कई सोशल मीडिया हैंडल पर मिली। सबसे पुरानी तस्वीर 2015 को अपलोड मिली। पाकिस्तानी एक्स हैंडल SKY KINGS ने इस तस्वीर को 10 जनवरी 2015 को अपने अकाउंट पर अपलोड किया था। सर्च के दौरान ऑरिजिनल तस्वीर सियासत डॉट पीके नाम की एक वेबसाइट पर भी मिली। इसे पाकिस्तान के पंजाब के स्कूल की बताया गया। इसे 10 जून 2015 को पोस्ट किया गया था। ऑरिजिनल तस्वीर यहां देखें। इस तस्वीर को लेकर भाजपा, यूपी के प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने बताया कि यह पाकिस्तान की तस्वीर है। पहले भी कई बार इसे वायरल किया जा चुका है। जब यह तस्वीर यूपी के नाम पर वायरल हुई थी, उस वक्त की पड़ताल को यहां पढ़ें। अब हमें फर्जी पोस्ट करने वाले यूजर के बारे में जानकारी जुटानी थी। फेसबुक यूजर Dilip Sirra की जांच करने पर पता चला कि यूजर राजस्थान के दौसा का रहने वाला है। इसके दो हजार से ज्यादा फ्रेंड हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल पोस्ट फर्जी साबित हुई। पाकिस्तान की तस्वीर को कुछ लोग भारत की बताकर पीएम मोदी पर निशाना साध रहे हैं। - Claim Review : भारत के सरकारी स्कूल की तस्वीर - Claimed By : फेसबुक यूजर Dilip Sirra - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software