About: http://data.cimple.eu/claim-review/eed7355da1c509e855eca57d84cba005ad029120fec33cc2c72b5636     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Authors A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encouraged Nupendra to work as a fact-checker. He believes one should always check the facts before sharing any information with others. He did his Masters in Journalism & Mass Communication from Lucknow University. सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर हो रहा है। जहां सेना तथा पुलिस के जवानों को अफरा-तफरी मचने के बाद आनन-फानन में भागते हुए तथा फायरिंग करते हुए भी देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर करने वाले यूजर का दावा है कि उक्त घटना बेंगलुरु की है जहां एक विशेष समुदाय के लोगों द्वारा सेना वालों के जवानों पर हमला किया जा रहा है। फेसबुक का लिंक यहाँ देखें। वायरल दावेको फेसबुक तथा ट्विटर के कई अन्य यूज़र्स ने भी शेयर किया है। Verification / Fact check सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में लोगों द्वारा बोली जा रही भाषा समझ नहीं आई। इस दौरान हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़कर गूगल पर रिवर्स इमेज टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। इस दौरान हमें the quint नाम की वेबसाइट पर 20 जुलाई साल 2020 को छपा एक लेख मिला। इस दौरान लेख के साथ छपी एक तस्वीर का दृश्य हमें वायरल वीडियो के दृश्य से मेल खाता हुआ मिला। वायरल वीडियो / प्राप्त तस्वीर लेख के मुताबिक वायरल वीडियो की घटना पश्चिम बंगाल की है। जहां एक 16 साल की लड़की का कथित गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी गयी है। ये घटना कोलकाता से 500 किमी दूर चोपड़ा इलाके की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की शनिवार रात से गायब थी। जब स्थानीय लोगों ने लड़की को ढूंढना शुरू किया, तो उसका शव एक पेड़ के नीचे मिला। जिसके बाद, स्थानीय लोगों ने 19 जुलाई को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया था। इसके बाद खोज में हमें ANI द्वारा 19 जुलाई साल 2020 को किया गया एक ट्वीट भी मिला। जहां मामले की जानकारी दी गयी है। वायरल दावे की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया। इस दौरान हमें यूट्यूब पर NKT bangla नाम के चैनल पर एक वीडियो अपलोड हुआ मिला। वीडियो के साथ जानकारी दी गयी है कि 18 साल की युवती के साथ गैंग रेप तथा उसकी हत्या होने के बाद आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग करने के लिए लोगों ने प्रदर्शन किया। इसके अलावा हमें वायरल वीडियो हिंदुस्तान टाइम्स के यूट्यूब चैनल पर भी मिला। यहाँ भी यह बताया गया है कि युवती की गैंगरेप तथा हत्या होने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। Conclusion इस पूरे प्रकरण के दौरान मिले सभी तथ्यों से यह साबित हुआ कि वायरल घटना बेंगलुरु की नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल की है। तथा इस घटना में कोई भी कम्युनल एंगल नहीं है। Result-Misleading Our Sources https://www.youtube.com/watch?v=MwPDT_ZLw4U https://www.youtube.com/watch?v=pTw8tbqX7Ek https://hindi.thequint.com/news/india/west-bengal-locals-protest-alleged-teen-gangrape-murder-national-highway-blocked-vehicles-torched किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें:9999499044या ई-मेल करें:checkthis@newschecker.in Authors A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encouraged Nupendra to work as a fact-checker. He believes one should always check the facts before sharing any information with others. He did his Masters in Journalism & Mass Communication from Lucknow University.
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software