About: http://data.cimple.eu/claim-review/eef93114d256d6b9f0ec4902b905d49111bf0a323fbddb77d1568547     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: यह वीडियो प्रियंका गांधी की वायनाड रैली का नहीं है विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह वीडियो लोकसभा चुनाव के दौरान महाराष्ट्र के नंदुरबार में हुई प्रियंका गांधी की रैली का पुराना वीडियो है, वायनाड का नहीं। - By: Pallavi Mishra - Published: Oct 30, 2024 at 12:54 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने 13 नवंबर को होने वाले वायनाड संसदीय उपचुनाव के लिए प्रचार शुरू कर दिया है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भारी भीड़ को देखा जा सकता है। वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि यह हाल में वायनाड में हुई प्रियंका गांधी की रैली का वीडियो है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह वीडियो लोकसभा चुनाव के दौरान महाराष्ट्र के नंदुरबार में हुई प्रियंका गांधी की रैली का पुराना वीडियो है। क्या है वायरल पोस्ट X यूजर Viren Rajput (क्षत्रिय) (आर्काइव लिंक) ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “ये भीड़ देख कर क्या लगता है कौन जीतेगा। यह जनसैलाब वायनाड में प्रियंका गांधी का इलेक्शन कैंपेन का है #PriyankaGandhi | Priyanka Gandhi | #Wayanad” पड़ताल वायरल दावे की जांच के लिए हमने वीडियो का स्क्रीनशॉट निकालकर उसे गूगल लेंस पर सर्च किया। हमें यह वीडियो Shantanu नाम के एक यूजर के 11 मई 2024 के एक पोस्ट में मिला। कैप्शन में लिखा था, “महाराष्ट्र के नंदुरबार में प्रियंका गांधी जी की रैली में भारी भीड़।” हमें यह वीडियो @SamacharFirst नाम के फेसबुक पेज पर रील के रूप में भी 11 मई, 2024 को पोस्ट किया गया मिला। यहां भी इसे महाराष्ट्र के नंदुरबार में प्रियंका गांधी की जनसभा का बताया गया था। कीवर्ड्स से ढूंढ़ने पर हमें 11 मई कोई नंदुरबार में हुई प्रियंका गाँधी की इस रैली के कई और वीडियो मिले, जिनमें वायरल वीडियो के फ्रेम्स को देखा जा सकता है। हमने इस विषय में ज्यादा जानकारी के लिए केरल बेस्ड पत्रकार प्रशांत एम एस से बात की। उन्होंने कन्फर्म किया कि यह वीडियो केरल में हुई प्रियंका गांधी की जनसभा का नहीं है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उपचुनाव के लिए केरल की वायनाड सीट से अपना नामांकन भरा है, और इस दौरान वे यहाँ कई जनसभाएं भी कर रहीं हैं। इस मांमले में अधिक जानकारी इन ख़बरों में पढ़ी जा सकती है। पुराने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले X यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर Viren Rajput (क्षत्रिय) के 8 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह वीडियो लोकसभा चुनाव के दौरान महाराष्ट्र के नंदुरबार में हुई प्रियंका गांधी की रैली का पुराना वीडियो है, वायनाड का नहीं। - Claim Review : यह वीडियो प्रियंका गांधी की वायनाड रैली का है - Claimed By : X User Viren Rajput - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software