About: http://data.cimple.eu/claim-review/ef2e3bc32ada993993a90e806ddfb90daebb59d68d1be5995bc93a63     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: गोरखपुर फ्लाईओवर के नाम से वायरल की जा रही तस्वीर चीन के कुनमिंग शहर की है विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि वायरल तस्वीर का गोरखपुर और पटना से कोई संबंध नहीं है। असल में यह तस्वीर चीन में स्थित यून्नान प्रांत के कुनमिंग में पैदल यात्री पुल की तस्वीर है। इसी को अब गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। - By: Jyoti Kumari - Published: Aug 22, 2023 at 01:11 PM - Updated: Aug 22, 2023 at 01:13 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर फ्लाईओवर की एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें चौराहे पर एक फुटओवर ब्रिज को देखा जा सकता है। अब इस तस्वीर को शेयर कर कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बना नया फ्लाईओवर है। कई यूजर्स ने इसे पटना का भी बताकर शेयर किया है। विश्वास न्यूज ने तस्वीर की पड़ताल की और दावे को गलत निकला। असल तस्वीर दक्षिण पश्चिम चीन के यून्नान प्रांत के कुनमिंग में एक पैदल यात्री पुल की है। जिसे गोरखपुर और पटना का बताकर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। क्या है ये वायरल पोस्ट? फेसबुक यूजर ‘Mahender Ojha’ ने (आर्काइव लिंक) तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “चौराहे पर पैदल यात्री के लिए बनाया अद्भुत फ्लाईओवर गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)” ऐसे ही एक अन्य यूजर ‘Naushad Siddique’ ने इस तस्वीर को शेयर कर लिखा है, “नीतीश सरकार ने पटना मे चौराहे पर पैदल यात्री के लिए बनाया अद्भुत फ्लाईओवर।” पड़ताल वायरल तस्वीर की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले इसे ध्यान से देखा। तस्वीर में लिखी भाषा भारत की नहीं है,बल्कि किसी अन्य भाषा में लिखी हुई है । जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने गूगल रिवर्स सर्च इमेज टूल का इस्तेमाल किया। हमें वायरल तस्वीर कई जगह अपलोड मिली। अलामी डॉट कॉम की फोटो गैलरी में वायरल तस्वीर 10 जून 2012 को मिली। तस्वीर के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक, ये फोटो चीन के कुनमिंग के एक फुटओवर ब्रिज की है। वायरल तस्वीर से मिलती-जुलती तस्वीरें गेट्टी इमेजेज की वेबसाइट पर भी मिली। यहां भी इसे चीन के कुनमिंग शहर का बताया गया है। फेसबुक पर भी कई यूजर्स ने वायरल फोटो को कुनमिंग शहर का बताते हुए शेयर किया। इनमे से कई पोस्ट पुराने हैं और कई पोस्ट अगस्त 2023 में शेयर किए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए हमने गोरखपुर के दैनिक जागरण के रिपोर्टर राकेश राय से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया, “वायरल दावा गलत है। यह तस्वीर गोरखपुर की नहीं है।” तस्वीर को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर ‘Mahender Ojha’ की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। प्रोफाइल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यूजर राजस्थान के हनुमानगढ़ का रहने वाला है। यूजर को 2 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने जांच में पाया कि वायरल तस्वीर का गोरखपुर और पटना से कोई संबंध नहीं है। असल में यह तस्वीर चीन में स्थित यून्नान प्रांत के कुनमिंग में पैदल यात्री पुल की तस्वीर है। इसी को अब गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। - Claim Review : चौराहे पर पैदल यात्री के लिए बनाया अद्भुत फ्लाईओवर गोरखपुर। - Claimed By : फेसबुक यूजर- Mahender Ojha - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software