About: http://data.cimple.eu/claim-review/ef459dc0a3520fd6cfe262c429985105362ba2c1e5422fcec6c76ccf     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: हरियाणा के ढाबे में मारपीट के वीडियो को सांप्रदायिक रंग देकर किया जा रहा वायरल करनाल—कुरुक्षेत्र बॉर्डर पर बुटाना थानाक्षेत्र में स्थित मन्नत सितारा ढाबे पर 13 फरवरी की देर रात को मारपीट की घटना हुई थी। इसमें पीड़ित युवक ने ढाबे के स्टाफ पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया था। पीड़ित और आरोपी एक ही धर्म के हैं। इस मामले को सांप्रदायिक रंग देकर गलत तरीके से वायरल किया जा रहा है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Mar 7, 2022 at 05:45 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर 2.51 मिनट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इसमें कई लोगों को आपस में मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो एक सीसीटीवी फुटेज है, जिस पर 14 फरवरी 2022 की तारीख और देर रात 12.33 मिनट का समय दिख रहा है। वीडियो पर ‘जनता Breaking News’ का लोगो लगा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो हरियाणा का है। वहां मुस्लिम ढाबे में हिंदू महिला को देख कर एक मुस्लिम वेटर ने महिला पर अश्लील कमेंट किया। इसका विरोध करने पर मुस्लिम स्टाफ ने महिला के पति को बुरी तरह पीटा। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि ढाबे में मारपीट की घटना को सांप्रदायिक रंग देकर वायरल किया जा रहा है। बुटाना पुलिस के मुताबिक, पीड़ित और आरोपी दोनों एक ही धर्म के हैं। क्या है वायरल पोस्ट में फेसबुक यूजर Arun Nowal Hindustani (आर्काइव) ने 6 मार्च को वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, वीडियो हरियाणा का है मुस्लिम ढाबे में हिंदू महिला को देख कर मुस्लिम वेटर ने महिला पर अश्लील कमेंट किया,, महिला के विरोध करने पर उसके पति को पूरे मुस्लिम स्टाफ के लड़को ने मिल कर बहुत मारा।। किसी मुस्लिम के ढाबे में फैमिली सहित जाने से बचे धन्यवाद।। एक सवाल : क्या थूंक चाटने जाते हो? चुस्लिम के होटल में?? कुछ अन्य फेसबुक यूजर्स ने भी इस वीडियो को पोस्ट करते हुए समान दावा किया। पड़ताल सीसीटीवी फुटेज पर ‘जनता Breaking News’ का लोगो लगा हुआ है। हमने सबसे पहले यूट्यूब पर ‘जनता Breaking News’ चैनल को सर्च किया। इस चैनल पर 27 फरवरी 2022 को इस वीडियो को अपलोड किया गया है। इसका टाइटल है, ‘मन्नत स्टार ढाबा पर ग्राहकों से मारपीट, महिला के साथ वेटर ने की थी छेड़छाड़ फिर शुरू हुआ विवाद।’ इसके मुताबिक, मामला कुरुक्षेत्र जाते हुए रास्ते में पड़ने वाले मन्नत स्टार ढाबे का है। वहां 13—14 फरवरी की रात को एक परिवार आता है। ढाबे पर एक वेटर महिला को कमेंट करता है। जब महिला का पति इसकी शिकायत करता है तो ढाबे का स्टाफ डंडों से उनको बुरी तरह पीटता है। इसकी और पड़ताल करने पर हमें Kurukshetra Media यूट्यूब चैनल पर 20 फरवरी 2022 को अपलोड की गई वीडियो न्यूज मिली। इसके मुताबिक, मन्नत सितारा ढाबा जीटी रोड पर स्थित है। ढाबे के कर्मचारी पर महिला से छेड़छाड़ और परिवार से मारपीट का आरोप लगा है। दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायत दी है। मन्नत सितारा ढाबा करनाल के बुटाना थाना क्षेत्र में आता है। ढाबे के डायरेक्टर्स के नाम विकास सांगवान और महावीर तोमर हैं। उनका कहना है कि 13 फरवरी की रात को शराब पिये हुए छह लड़के आए थे। उनके साथ महिलाएं भी थीं। वे ढाबे में गाली-गलौज कर रहे थे। जब उनके मैनेजर ने युवकों को रोका तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। छेड़छाड़ और लूटपाट के आरोपों से उन्होंने इनकार किया। 20 फरवरी 2022 को Haryana News यूट्यूब चैनल पर अपलोड वीडियो न्यूज के मुताबिक, करीब 45 मिनट तक परिवार के युवक को पीटा गया। पीड़ित युवक का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ रविवार रात को मन्नत ढाबे पर गया था। वहां के वेटरों ने उसकी पत्नी को गंदी नजरों से देखा। जब वह इसकी शिकायत करने मैनेजर के पास गए तो उन्होंने उस पर हमला कर दिया। 20 फरवरी 2022 को jagran में छपी खबर के अनुसार, ढाबा करनाल—कुरुक्षेत्र बॉर्डर पर स्थित समानाबाहू गांव के पास है। वहां स्टाफ के लोगों ने युवक की बुरी तरह पिटाई की। उसके दोस्तों की भी पिटाई की गई। युवक की शिकायत पर बुटाना थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। ढाबा प्रबंधक की ओर भी शिकायत दी गई है। इस बारे में बुटाना थाना प्रभारी कंवर सिंह का कहना है, आरोपी और पीड़ित एक ही धर्म के है। इस मामले में हिंदू—मुस्लिम वाला कोई एंगल नहीं है। पुलिस को दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत मिल गई है। मारपीट की घटना को सांप्रदायिक रूप देकर वायरल करने वाले फेसबुक यूजर Arun Nowal Hindustani की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। इसके मुताबिक, वह कोलकाता में रहते हैं। वह एक विचारधारा से प्रेरित हैं। निष्कर्ष: करनाल—कुरुक्षेत्र बॉर्डर पर बुटाना थानाक्षेत्र में स्थित मन्नत सितारा ढाबे पर 13 फरवरी की देर रात को मारपीट की घटना हुई थी। इसमें पीड़ित युवक ने ढाबे के स्टाफ पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया था। पीड़ित और आरोपी एक ही धर्म के हैं। इस मामले को सांप्रदायिक रंग देकर गलत तरीके से वायरल किया जा रहा है। - Claim Review : हरियाणा के मुस्लिम ढाबे में मुस्लिम वेटर ने हिंदू महिला पर अश्लील कमेंट किया। इसका विरोध करने पर मुस्लिम स्टाफ ने महिला के पति को बुरी तरह पीटा। - Claimed By : FB User- Arun Nowal Hindustani - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software