About: http://data.cimple.eu/claim-review/ef6096576bd19c53cc93d1858f0a8266afbdac137f8e86017de3e794     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें रेलवे स्टेशन से दिखने वाली एक जगह पर भारी भीड़ को देखा जा सकता है. ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के दौरान देश के अलग-अलग जगहों से गैस की आपूर्ति में कमी आने की रिपोर्ट आ रही है. दावा: इस बीच इस वीडियो को शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि सूरत या दिल्ली में गैस खत्म हो जाने के बाद वहां से लोग अपने अपने गांव या घर जा रहे हैं. क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है. यह वीडियो हालिया नहीं बल्कि पुराना है और इसका किसी भी शहर में गैस खत्म होने से कोई संबंध नहीं है. इसके साथ ही सरकार ने दावा किया है कि देश में कहीं भी गैस सप्लाई की कोई कमी नहीं है और ऐसे दावों को महज अफवाह बताया है. हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें यही वीडियो b2k_official_r नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला जिसे 02 दिसंबर 2025 को अपलोड किया गया था. इस वीडियो के कैप्शन में वीडियो के संदर्भ या लोकेशन की जानकारी नहीं दी गई थी लेकिन वीडियो में नजर आ रहे बोर्ड को ध्यान से देखने पर हमने पाया कि इसमें Exit Kona Express way लिखा हुआ था. इसके साथ ही इसके ऊपर बांग्ला भाषा में भी कुछ लिखा था. Kona Express सर्च करने पर हमने पाया कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा में कोना एक्सप्रेसवे (NH117) मुख्य रूप से विद्यासागर सेतु (दूसरा हुगली पुल) के माध्यम से कोलकाता से जुड़ता है. वीडियो में नजर आ रही इन चीजों से यह साफ हो गया कि वायरल वीडियो सूरत या दिल्ली का नहीं है बल्कि पश्चिम बंगाल के किसी स्टेशन का है. हम इस वीडियो की लोकेशन और संदर्भ का पता नहीं लगा पाएं, लेकिन यह वीडियो इस अकाउंट और एक अन्य अकाउंट पर इजरायल-ईरान और अमेरिका के हालिया युद्ध की शुरुआत; जो की 28 फरवरी 2026 है; उससे पहले से इंटरनेट पर मौजूद है. देश के अलग-अलग इलाकों में LPG गैस की अपूर्ति में रुकावट या कमी के दावे 28 फरवरी 2026 के बाद शुरू हुए हैं, भारत सरकार ने इन दावों को भ्रामक बताते हुए आश्वस्त किया है कि देश में पर्याप्त LPG और पेट्रोल मौजूद है, पैनिक बुकिंग कर परेशान ना हो. निष्कर्ष: भीड़भाड़ का यह वीडियो सूरत में गैस खत्म होने के बाद घर वापिस लौटते लोगों का नहीं है, यह वायरल वीडियो पुराना है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software