About: http://data.cimple.eu/claim-review/f0e12bb3ae311123face29c8ee2fd9da35e504b5c0aefcab88159575     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नहीं देखी ‘पठान’, फर्जी है वायरल पोस्ट विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। पता चला कि वर्ष 2022 में धीरेंद्र शास्त्री ‘द कश्मीर फाइल्स' देखने पहुंचे थे। वीडियो उसी दौरान का है। इसका ‘पठान' फिल्म से कोई संबंध नहीं है। - By: Ashish Maharishi - Published: Feb 13, 2023 at 05:42 PM - Updated: Feb 13, 2023 at 05:52 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। शाहरुख खान की चर्चित फिल्म ‘पठान’ और बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है,‘पठान’ फिल्म का विरोध करने वाले धीरेंद्र शास्त्री ‘पठान’ फिल्म देखने सिनेमा हॉल पहुंच गए। विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। पता चला कि वर्ष 2022 में धीरेंद्र शास्त्री ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने पहुंचे थे। वीडियो उसी दौरान का है। इसका ‘पठान’ फिल्म से कोई संबंध नहीं है। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक यूजर अनु एसपी ने 12 फरवरी को एक पोस्ट करते हुए दावा किया, ”Pathan देखने पहुंचे बागेश्वर के धीरेंद्र शास्त्री संतरो का वीर अपने आप को Pathanmovie देखने से नही रोक पाये!” पोस्ट को सच मानकर दूसरे यूजर्स भी इसे वायरल कर रहे हैं। इसका आर्काइव वर्जन यहां देखा जा सकता है। पड़ताल विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए सबसे पहले कई कीवर्ड बनाए। फिर इन्हें फेसबुक, गूगल और यूट्यूब पर अपलोड करके सर्च करना शुरू किया। असली वीडियो हमें सुनील दूबे नाम के एक फेसबुक यूजर के पोस्ट पर मिला। इसे 22 मार्च 2022 को पोस्ट किया गया था। इसमें बताया गया कि धीरेंद्र शास्त्री छतरपुर के जेपी सिनेमा पहुंचे। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के लिए‘कश्मीर फाइल्स’ फिल्म के शो का खास आयोजन किया गया था। इसके अलावा भी कार्यक्रम का वीडियो अलग-अलग फेसबुक अकाउंट पर मिला। इसे यहां और यहां देखा जा सकता है। सर्च के दौरान बागेश्वर धाम सरकार के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर पूरा वीडियो मिला। इसमें वही क्लिप देखा जा सकता है, जिसे एडिट करके ‘पठान’ के नाम से वायरल किया जा रहा है। 19 मार्च 2022 को अपलोड असली वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि धीरेंद्र शास्त्री ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने के लिए पहुंचे थे। विश्वास न्यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए नईदुनिया, छतरपुर के ब्यूरो प्रमुख अब्बास अहमद से संपर्क किया। उनके साथ वायरल वीडियो को शेयर किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह फर्जी पोस्ट है। एक साल पहले धीरेंद्र शास्त्री कश्मीर फाइल्स देखने गए थे। वीडियो उसी दौरान का है। इसका पठान से कोई संबंध नहीं है। निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की पड़ताल में पता चला कि बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पुराने वीडियो और बयान के साथ छेड़छाड़ करके गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। मार्च 2022 में वे छतरपुर के एक सिनेमा हॉल में ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म देखने पहुंचे थे। उसी वक्त के वीडियो को अब एडिट करके‘पठान’ से जोड़ते हुए वायरल करते हुए दावा किया जा रहा है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शाहरुख खान की फिल्म देखने के बाद उसकी तारीफ की। - Claim Review : बागेश्वर धाम वाले बाबा पहुंचे शाहरुख खान की पठान मूवी देखने। - Claimed By : फेसबुक यूजर अनु एसपी - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software