About: http://data.cimple.eu/claim-review/f1d6732eb7195b7c97db716f23aa1bd84b79c04666b6b6a1501454e4     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: बृजभूषण सिंह का टिकट कटने का दावा गलत, कैसरगंज सीट से अभी नहीं हुई है प्रत्याशी की घोषणा उत्तर प्रदेश के कैसरगंज लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट कटने का दावा गलत है। बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की कुल 51 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। कैसरगंज समेत अन्य सीटों पर पार्टी की तरफ से अभी उम्मीदवारों की घोषणा बाकी है। - By: Abhishek Parashar - Published: Mar 4, 2024 at 06:48 PM - Updated: Mar 4, 2024 at 07:09 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा से पहले राजनीतिक दलों ने प्रत्याशियों की सूची को जारी करना शुरू कर दिया है। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 195 लोकसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची को जारी किया है। इसी के बाद सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि पार्टी ने आगामी चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया है। विश्वास न्यूज की जांच में यह दावा भ्रामक पाया। बीजेपी ने अभी तक कैसरगंज समेत अन्य सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है और इस दावे के साथ वायरल हो रहा वीडियो बीजेपी की तरफ से घोषित पहली सूची के बाद का नहीं, बल्कि कई महीने पहले का है। क्या है वायरल? सोशल मीडिया यूजर ‘Karnal Singh’ ने वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, “कौन काट रहा है टिकट, नाम बताओ… काटोगे भाई का बड़े वाला कट गया टिकट।” कई अन्य यूजर्स ने इस वीडियो क्लिप को समान संदर्भ में शेयर किया है। पड़ताल दो मार्च को बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी ने इस सूची में लोकसभा की कुल 195 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। इस सूची में पार्टी की तरफ से उत्तर प्रदेश की कुल 51 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी शामिल है। इस सूची में कैसरगंज का नाम शामिल नहीं है, यानी पार्टी ने इस सीट से अभी तक उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। कैसरगंज से सटे गोंडा सीट के लिए पार्टी ने कीर्ति वर्धन सिंह उर्फ राजा भैया को अपना उम्मीदवार बनाया है। कई अन्य न्यूज रिपोर्ट्स में भी इसका जिक्र है। वायरल पोस्ट में टिकट कटने का सवाल पूछे जाने का जवाब देते हुए बृजभूषण शरण सिंह का वीडियो क्लिप हमें कई पुरानी रिपोर्ट्स में मिला, जिसके मुताबिक यह सितंबर 2023 का वीडियो है, जब कुछ पत्रकारों ने सिंह से टिकट कटने की आशंका को लेकर सवाल पूछा था, जिसके जवाब में सिंह ने कहा था, “कौन काट रहा है (उनका) उसका नाम बताओ….?” कई अन्य रिपोर्ट्स में भी उनके इस बयान को देखा जा सकता है। इसी वीडियो क्लिप को हालिया संदर्भ में भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। myneta.info की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह 2014 में कैसरगंज लोकसभा सीट से जीतकर संसद पहुंचे थे। वे इस सीट से 2009 और 2004 लोकसभा चुनाव में भी जीते थे। संबंधित दावे को लेकर हमने दैनिक जागरण के गोंडा जिला प्रभारी रमन मिश्रा से संपर्क किया। उन्होंने भी पुष्टि करते हुए बताया कि बीजेपी की पहली सूची में कैसरगंज सीट से उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं हुई है। चुनाव से संबंधित अन्य भ्रामक व फेक दावों की जांच करती फैक्ट चेक रिपोर्ट को विश्वास न्यूज के चुनावी सेक्शन में पढ़ा जा सकता है। निष्कर्ष: उत्तर प्रदेश के कैसरगंज लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट कटने का दावा गलत है। बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की कुल 51 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। कैसरगंज समेत अन्य सीटों पर पार्टी की तरफ से अभी उम्मीदवारों की घोषणा बाकी है। - Claim Review : BJP ने नहीं दिया बृजभूषण शरण सिंह को टिकट। - Claimed By : FB User-Karnal Singh - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software