About: http://data.cimple.eu/claim-review/f22f772c843e5fc24f7a233859677920aa585ace6391417320d70144     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: प्रयागराज के पुलिस लाठीचार्ज के पुराने वीडियो का नहीं है ज्ञानवापी सर्वे से कोई संबंध करीब एक साल पुराने वीडियो को ज्ञानवापी सर्वे से जोड़कर वायरल किया जा रहा है। प्रयागराज में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में मतगणना के दौरान सपाइयों ने धांधली का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया था। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। वायरल वीडियो का ज्ञानवापी सर्वे से कोई संबंध नहीं है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Jun 1, 2022 at 04:15 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। ज्ञानवापी सर्वे से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया जा रहा है। 28 सेकंड के इस वीडियो में पुलिस लाठीचार्ज कर रही है। इस वीडियो को शेयर करके यूजर्स दावा कर रहे हैं कि जब प्रदर्शनकारियों ने ज्ञानवापी सर्वे का विरोध किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो जुलाई 2021 में पंचायत चुनाव के दौरान का है। प्रयागराज में सपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। वीडियो का ज्ञानवापी सर्वे से कोई संबंध नहीं है। क्या है वायरल पोस्ट में फेसबुक यूजर Vijay Singh (आर्काइव लिंक) ने 30 मई को वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, नेता जी ने बस इतना ही कहा था- ज्ञानवापी का सर्वे नहीं होने देंगे,, ट्विटर यूजर Ankit Mishra (आर्काइव लिंक) ने भी इस वीडियो को पोस्ट करते हुए मिलता—जुलता दावा किया। पड़ताल वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए सबसे पहले हमने उसे ध्यान से देखा। इसमें ‘छप्पन भोग’ का एक बोर्ड नजर आ रहा है। गूगल पर इसे सर्च करने पर हमें प्रयागराज में स्थित ‘छप्पन भोग’ दुकान की फोटो नजर आई। इसकी लोकेशन वायरल वीडियो से मिलती—जुलती दिखी। जोमैटो की वेबसाइट पर भी ‘छप्पन भोग‘ के बोर्ड को देखा जा सकता है। इसके बाद हमने कीवर्ड से इसको सर्च किया। इसमें हमें 4 जुलाई 2021 को MOJO STORY यूट्यूब चैनल पर अपलोड की गई वीडियो न्यूज मिली। इसमें वायरल वीडियो को देखा जा सकता है। इसके मुताबिक, प्रयागराज में प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। जिला स्तरीय चुनाव की मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 3 जुलाई 2021 को navbharattimes में छपी वीडियो न्यूज के अनुसार, सपा कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की मतगणना में धांधली का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया है। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। 3 जुलाई 2021 को etvbharat पर पब्लिश वीडियो न्यूज में भी दूसरे एंगल से शूट किए गए वीडियो को देखा जा सकता है। इसमें भी पंचायत चुनाव की मतगणना में धांधली का आरोप लगाकर सपाइयों द्वारा प्रदर्शन करने का जिक्र है। सपा प्रर्दशनकारी नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस बारे में हमने दैनिक जागरण प्रयागराज के संपादक राकेश पांडे से बात की। उनका कहना है, ‘वीडियो जुलाई 2021 का है। उस समय सपा कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। इसका हाल—फिलहाल का कोई संबंध नहीं है।’ पुराने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ वायरल करने वाले फेसबुक यूजर ‘विजय सिंह’ की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। इसके मुताबिक, वह वाराणसी में रहते हैं और एक विचारधारा से प्रेरित हैं। निष्कर्ष: करीब एक साल पुराने वीडियो को ज्ञानवापी सर्वे से जोड़कर वायरल किया जा रहा है। प्रयागराज में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में मतगणना के दौरान सपाइयों ने धांधली का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया था। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। वायरल वीडियो का ज्ञानवापी सर्वे से कोई संबंध नहीं है। - Claim Review : जब प्रदर्शनकारियों ने ज्ञानवापी सर्वे का विरोध किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। - Claimed By : FB User- Vijay Singh - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 5 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software