About: http://data.cimple.eu/claim-review/f2598d3195cff752a5aee106ce0e2a7b49d077f2c74d3608febe4a51     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • यह खबर गलत है। अखिलेश यादव अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद श्रद्धांजलि देने गए थे। आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव (UP elections) की वजह से सोशल मंचों पर अलग- अलग राजनीतिक दलों के राजनेताओं के बारे में गलत दावे किये जा रहे है। फैक्ट क्रेसेंडो ने ऐसे कई दावों की जाँच कर उनकी प्रमाणिता अपने पाठकों तक पहुंचाई है। इन दिनों एक तस्वीर इंटरनेट पर काफी तेज़ी से साझा की जा रही है। उसमें आप उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और उनकी पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) को देख सकते है। दावा किया जा रहा है कि अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद अखिलेश यादव उन्हें श्रद्धांजली देने नहीं गए थे। वायरल हो रहे पोस्ट में लिखा है, “अखिलेश यादव की शादी में अटल जी स्वयं गए थे। लेकिन अखिलेश यादव श्रद्धांजलि तक देने नही गए क्या यही इनका ब्राह्मण सम्मान है।“ अनुसंधान से पता चलता है कि… जाँच की शुरुआत हमने गूगल पर कीवर्ड सर्च से की। परिणाम में हमें झी न्यूज़ द्वारा 17 अगस्त 2018 में प्रकाशित किया गया एक लेख मिला। उस लेख में मुख्य रूप से यह बताया गया है कि अखिलेश यादव पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद उनको श्रद्धांजली देने गए थे। इसके बाद और जाँच करने पर हमें अखिलेश यादव द्वारा 17 अगस्त 2018 को किया गया ट्वीट मिला। उन्होंने उस ट्वीट में एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें हम उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजली देते हुए देख सकते है। इस ट्वीट में उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में लिखते हुए उन्हें नमन किया है। आपको बता दें कि उन्होंने इस बारे में उनके आधिकारिक फेसबुक पेज पर भी पोस्ट किया था। इससे हम यह कह सकते है कि अखिलेश यादव अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजली देने गए थे। निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल दावा गलत है। अखिलेश यादव पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजली देने गए थे। Title:क्या अखिलेश यादव अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद श्रद्धांजलि देने नहीं गए थे? जानिए सच…Fact Check By: Rashi Jain Result: False
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software