Fact Check: इमरान खान के साथ खाना खाते पीएम मोदी की यह तस्वीर एडिटेड है
विश्वास न्यूज की पड़ताल में पता चला कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ डाइनिंग टेबल पर बैठकर खाना खाते हुए पीएम नरेंद्र मोदी की यह तस्वीर फेक है। ऑरिजिनल तस्वीर में इमरान के साथ उनकी पूर्व पत्नी रेहम बैठी थीं।
By: Pallavi Mishra
-
Published: Mar 4, 2025 at 12:26 PM
-
Updated: Mar 4, 2025 at 12:42 PM
-
विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें इन दोनों को एक ही टेबल पर खाना खाते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि दूसरे रोज़े की इफ्तारी प्रधानमंत्री मोदी ने इमरान खान के साथ की।
विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की और इसे फर्जी पाया। ऑरिजिनल तस्वीर में नरेंद्र मोदी की जगह इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम बैठी हुई थीं।
क्या हो रहा है वायरल?
फेसबुक पेज ‘महाकाल की दीवानी ’ ने 3 मार्च 2025 को वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा “पठान के बच्चा बोलते है ये। आज समझ गई नरेन्द्र दामोदर दास मोदी। अंधभक्तों आप सभी के पिता जी। आज नेपाल मे दूसरी रोजे की इफ्तारी करते हुए पठान के बच्चा।”
इसके आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है।
पड़ताल
विश्वास न्यूज ने वायरल तस्वीर का सच जानने के लिए सबसे पहले ऑनलाइन टूल गूगल रिवर्स इमेज का इस्तेमाल किया। हमें यह तस्वीर 2015 की कई सोशल मीडिया पोस्ट्स पर मिली। इस ऑरिजिनल तस्वीर में इमरान खान के संग उनकी पूर्व पत्नी रेहम खान बैठी दिख रहीं थीं। इसी तस्वीर को एडिट करके इसमें पीएम नरेंद्र मोदी की छवि को चिपकाया गया है।
इसके बाद हमने तस्वीर में इस्तेमाल प्रधानमंत्री की छवि के सोर्स को ढूंढ़ना शुरू किया। हमें यह ऑरिजिनल तस्वीर इंडियन एक्सप्रेस की 13 नवंम्बर 2013 को पब्लिश हुई एक गैलरी में मिली। तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा था, “गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को गांधीनगर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से मुलाकात के दौरान दोपहर के भोजन का आनंद लेते हुए। (आईई फोटो: जावेद राजा)”
विश्वास न्यूज़ ने इस एडिटेड तस्वीर की पहले भी पड़ताल की थी। उस समय विश्वास न्यूज से बातचीत में भाजपा यूपी के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने बताया था, “यह एडिटेड तस्वीर पहले भी कई बार वायरल हो चुकी है। प्रधानमंत्री की प्रतिष्ठा से बौखलाए लोग ही ऐसी फर्जी तस्वीरों का सहारा लेते हैं।”
एडिटेड तस्वीर को शेयर करने वाले फेसबुक पेज ‘महाकाल की दीवानी’ को स्कैन किया तो हमें पता चला कि यूजर को 342 लोग फॉलो करते हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में पता चला कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ डाइनिंग टेबल पर बैठकर खाना खाते हुए पीएम नरेंद्र मोदी की यह तस्वीर फेक है। ऑरिजिनल तस्वीर में इमरान के साथ उनकी पूर्व पत्नी रेहम बैठी थीं।
Claim Review : दूसरे रोज़े की इफ्तारी प्रधानमंत्री मोदी ने इमरान खान के साथ की।
-
Claimed By : Facebook page 'Mahakal ki Deewani'
-
Fact Check : झूठ
-
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...