About: http://data.cimple.eu/claim-review/f42ac0ee6776555e522cda010e6f3b33ae95607e94fb3b8ffce339ad     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक हफ्ते के लिए कोरोना कर्फ्यू का दावा अफवाह - By: Abhishek Parashar - Published: Apr 27, 2021 at 07:10 PM - Updated: Apr 27, 2021 at 07:28 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर वायरल हो एक प्रेस नोट के हवाले से बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक हफ्ते के कोरोना कर्फ्यू की घोषणा की गई है, जो 26 अप्रैल से दो मई तक प्रभावी रहेगा। विश्वास न्यूज की पड़ताल में यह दावा गलत निकला। बुलंदशहर में राज्य के अन्य हिस्सों की तरह केवल नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन जारी है। एक हफ्ते के लिए कोरोना कर्फ्यू लगाए जाने का दावा पूरी तरह से गलत है। क्या है वायरल पोस्ट में? ‘Breaking News India’ ने वायरल पोस्ट (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, ”#Bulandshahr बुलंदशहर में एक सप्ताह का लॉकडाउन, व्यापार संगठनों की डिमांड पर डीएम ने लिया फैसला। #COVID19.” पड़ताल न्यूज सर्च में हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली, जिसमें बुलंदशहर में कोरोना कर्फ्यू लगाए जाने का जिक्र हो। सर्च में हमें ऐसी कई खबरें मिली, जिसमें बुलंदशहर के जिलाधीश के हवाले से जिले में एक हफ्ते के लिए कोरोना कर्फ्यू लगाए जाने को अफवाह करार देते हुए इसका खंडन किया गया है। ‘दैनिक जागरण’ में 25 अप्रैल को प्रकाशित रिपोर्ट में जिलाधीश रविंद्र कुमार के मुताबिक, ‘जनपद में 26 अप्रैल से 2 मई तक कोरोना कर्फ्यू की अफवाह फैलाई जा रही है, जो बिल्कुल गलत है। शासन के निर्देशानुसार शनिवार और रविवार को ही कोरोना कर्फ्यू रहेगा।’ बुलंदशहर पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बुलंदशहर के जिलाधीश का वीडियो बयान ट्वीट किया गया है, जिसमें उन्होंने कोरोना कर्फ्यू की अफवाह का खंडन करते हुए कहा है, ‘जनपद बुलंदशहर में एक हफ्ते का कोरोना कर्फ्यू लगाए जाने की अफवाह फैलाई गई है। यह पूरी तरह से गलत और भ्रामक सूचना है। केवल प्रशासन के आदेश के मुताबिक, पूर्व की भांति रात्रि कर्फ्यू और सप्ताह के अंत में कर्फ्यू लागू रहेगा।’ उन्होंने कहा, ‘मेरी तरफ से जिले में एक हफ्ते के लिए कोरोना कर्फ्यू या लॉकडाउन का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।’ विश्वास न्यूज ने इसे लेकर बुलंदशहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुरेंद्र नाथ तिवारी से संपर्क किया। उन्होंने बताया, ‘जिले में एक हफ्ते के लिए किसी तरह का कोई कर्फ्यू या लॉकडाउन नहीं लगाया गया है।’ वायरल पोस्ट को शेयर करने वाले पेज को फेसबुक पर 1700 से अधिक लोग फॉलो करते हैं और इस पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यह न्यूज पोर्टल का सोशल मीडिया पेज है। निष्कर्ष: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक हफ्ते के लिए कोरोना कर्फ्यू लगाए जाने के दावे के साथ वायरल हो रही पोस्ट गलत है। जिले में राज्य के अन्य हिस्सों की तरह केवल नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन जारी है। - Claim Review : बुलंदशहर में एक हफ्ते के लिए कोरोना कर्फ्यू का ऐलान - Claimed By : FB Page-Breaking News India - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software