About: http://data.cimple.eu/claim-review/f46bd64832e8f0de2b9c56cb7e97e941be3a586d2b483b67105e34a0     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check Contact Us: checkthis@newschecker.in Fact checks doneFOLLOW US Fact Check Claim फरीदाबाद के सेहतपुर में गाय ने स्कूल जा रही बच्ची को बुरी तरह से घायल कर दिया. Fact यह वीडियो तमिलनाडु के चेन्नई का है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि फरीदाबाद के सेहतपुर में गाय ने स्कूल जा रही बच्ची को बुरी तरह से घायल कर दिया. छुट्टा पशुओं द्वारा लोगों के ऊपर हमले की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं. देश के विभिन्न हिस्सों में हुई इन घटनाओं के बाद यूजर्स इस संबंध में नीतिगत तरीके से सुधार की भी बात कहते हैं. इसी क्रम में सोशल मीडिया यूजर्स एक वीडियो शेयर कर यह दावा कर रहे हैं कि फरीदाबाद के सेहतपुर में गाय ने स्कूल जा रही बच्ची को बुरी तरह से घायल कर दिया. फरीदाबाद के सेहतपुर में गाय द्वारा स्कूल जा रही बच्ची को बुरी तरह से घायल करने के नाम पर शेयर किए जा रहे इस वीडियो की पड़ताल के लिए हमने दावे से ‘गाय ने स्कूल जा रही बच्ची को बुरी तरह से किया जख्मी’ कीवर्ड को गूगल पर ढूंढा. इस प्रक्रिया में हमें वायरल वीडियो के साथ प्रकाशित कई मीडिया रिपोर्ट्स प्राप्त हुईं, जिनमें घटना को चेन्नई के MDMA कॉलोनी का बताया गया है. नवभारत टाइम्स द्वारा 14 अगस्त, 2023 को प्रकाशित लेख में वीडियो को चेन्नई के MDMA कॉलोनी इलाके की इलांगो स्ट्रीट का बताया गया है. लेख के अनुसार, 9 वर्ष की एक बच्ची, अपनी माता और छोटे भाई के साथ स्कूल से घर जा रही थी. तभी बच्ची के भाई ने कुछ आवाज निकाली, जिसके बाद गाय ने बच्ची पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया. इसी प्रकार, Times Of India द्वारा 10 अगस्त, 2023 तथा India Today द्वारा 10 अगस्त, 2023 को प्रकाशित लेखों में भी यही जानकारी दी गई है. NDTV तथा The Hindu द्वारा 11 अगस्त, 2023 को प्रकाशित लेखों के अनुसार, अपनी माता अशरीन बानू (Ashrin Banu) के साथ स्कूल से घर जा रही बच्ची जे. आईशा (J. Ayisha) को गाय द्वारा बुरी तरह घायल करने के इस मामले में पुलिस ने गाय के मालिक एस. विक्की (S. Vicky) के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है. लेख में यह भी जानकारी दी गई है कि तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री Ma. Subramanian ने हॉस्पिटल जाकर बच्ची के स्वास्थ्य का जायजा लिया है. इसके अतिरिक्त, अन्य कीवर्ड्स की सहायता से ढूंढने पर हमें Greater Chennai Corporation द्वारा शेयर किया गया ट्वीट, News18 Tamil द्वारा प्रकाशित ट्वीट तथा लेख तथा DailyThanthi द्वारा प्रकाशित लेख भी प्राप्त हुए, जिनमें घटना के बारे में अधिक जानकारी दी गई है. इस प्रकार हमारी पड़ताल में यह बात साफ हो जाती है कि फरीदाबाद के सेहतपुर में गाय द्वारा स्कूल जा रही बच्ची को बुरी तरह से घायल करने के नाम पर शेयर किया जा रहा यह दावा भ्रामक है. असल में वायरल वीडियो चेन्नई के MDMA कॉलोनी का है, जहां अपनी माता अशरीन बानू के साथ स्कूल से घर जा रही बच्ची जे. आईशा को गाय द्वारा बुरी तरह घायल करने के इस मामले में गाय के मालिक एस. विक्की को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. Our Sources Reports published by Navbharat Times, NDTV, The Hindu, Times Of India and India Today in August, 2023 किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in Komal Singh August 14, 2024 Komal Singh May 16, 2024 Komal Singh April 29, 2024
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software