About: http://data.cimple.eu/claim-review/f48dc69432a8a09b937ca06f2e57ed7d92deaf41b1a9bbf9078e79d4     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • केंद्रीय बजट 2024 पेश होने के बाद बजट से सम्बंधित हैशटैग्स के साथ सोशल मीडिया पर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि विपक्ष की तरफ से बजट को "पर्याप्त अच्छा नहीं" बताने पर पत्रकारों के सवाल पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पत्रकारों को जवाब दे रहीं हैं. हमें कैसे पता चला?: हमने देखा कि वीडियो में मीडिया कंपनी ब्रूट का लोगो था. हमनें इस बारे में इससे सम्बंधित कीवर्ड ढूंढे जिसमें हमने ब्रूट को भी शामिल किया. इस सर्च के जरिए हम Brut India के वेरीफाइड YouTube चैनल तक पहुंच गए, जहां यही वीडियो 1 फरवरी 2023 को अपलोड किया गया था. इसका टाइटल था, 'जब एक पत्रकार ने बजट पर विपक्ष के विचार बताने की कोशिश की तो यह वित्त मंत्री का जवाब था.' प्रेस कॉन्फ्रेंस का यह हिस्सा हिंदुस्तान टाइम्स के वीडियो में भी देखा जा सकता है, जो वीडियो में 45 सेकंड से शुरू होता है. वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए केंद्रीय बजट की घोषणा के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस का पूरा वीडियो प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था. वीडियो में 42 मिनट 40 सेकेंड पर इंडिया टुडे के एक पत्रकार को सीतारमण से विपक्ष द्वारा बजट को "पर्याप्त अच्छा नहीं" कहने पर उनका कमेंट लेते हुए सुना जा सकता है, जो कि वायरल वीडियो में देखा गया हिस्सा है. निष्कर्ष: 2023 में बजट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, एक पत्रकार पर तंज कसते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के एक पुराने वीडियो को गलत तरीके से 2024 के अंतरिम बजट से जोड़ा जा रहा है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर , या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं)
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software