About: http://data.cimple.eu/claim-review/f5b4289018d3adff5abf497f613f52f2548b922bd672d3c261bd56d2     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: खोये हुए न्यूक्लियर बम का इस्तेमाल कर एक व्यक्ति द्वारा अपने घर की बिजली बनाये जाने का दावा गलत है विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि असल में यह खबर झूठी है। यह एक सटायर आर्टिकल है। यह एक व्यंग्य है, लेकिन इसे फेसबुक पर खबर की तरह वायरल किया जा रहा है, जो कि गलत है। - By: Pallavi Mishra - Published: Apr 20, 2022 at 11:48 AM - Updated: May 11, 2022 at 05:18 PM नई दिल्ली (विश्वास टीम)। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि फ्लोरिडा में एक व्यक्ति को एक खोया हुआ न्यूक्लियर बम मिला और इस व्यक्ति ने इसका इस्तेमाल अपने घर के लिए बिजली बनाने के लिए किया। इसके बाद इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि असल में यह खबर झूठी है। यह एक सटायर आर्टिकल है। यह एक व्यंग्य है, लेकिन इसे फेसबुक पर खबर की तरह वायरल किया जा रहा है, जो कि गलत है। क्या है वायरल पोस्ट में ? वायरल हो रही फोटो एक न्यूज़ की क्लिप लगती है। इस फोटो के साथ डिस्क्रिप्शन लिखा है, “A man in Florida was arrested for using a lost nuclear bomb to power his home.” पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें। पड़ताल हमने अपनी पड़ताल को शुरू करने के लिए सबसे पहले इस स्क्रीनशॉट में दी गयी हेडलाइन को सीएनएन की वेबसाइट पर ढूंढा। हमें यह खबर सीएनएन की वेबसाइट पर नहीं मिली। हमने गूगल कीवर्ड सर्च का सहारा लिया। मगर ऐसी कोई खबर किसी भी प्रख्यात न्यूज़ वेबसाइट पर नहीं थी। हाँ, यह खबर कुछ लोकल वेबसाइट्स पर ज़रूर थी मगर इन सभी में इस घटना पर कोई डिटेल नहीं थी। बस वायरल सोशल मीडिया पोस्ट्स का हवाला दिया गया था। वायरल पोस्ट में दी गयी स्कूबा डाइवर की तस्वीर को कीवर्ड्स के साथ रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें एक खबर worldnewsdailyreport.com पर मिली। खबर के अनुसार “अनुवादित: जॉर्जिया: शौकिया गोताखोर को मिला लंबे समय से खोया हुआ परमाणु हथियार।” worldnewsdailyreport.com को खंगालने पर हमें पता चला कि ये एक व्यंग्य वेबसाइट है, जहाँ हास्य-व्यंग्य पर आधारित आर्टिकल लिखे जाते हैं। वेबसाइट पर दिए गए डिस्क्लेमर के अनुसार, “World News Daily Report assumes all responsibility for the satirical nature of its articles and for the fictional nature of their content. All characters appearing in the articles in this website – even those based on real people – are entirely fictional and any resemblance between them and any person, living, dead or undead, is purely a miracle.” जिसका हिंदी अनुवाद होता है, “वर्ल्ड न्यूज डेली रिपोर्ट अपने लेखों की व्यंग्यात्मक प्रकृति और उनकी सामग्री की काल्पनिक प्रकृति के लिए पूरी जिम्मेदारी लेता है। इस वेबसाइट के लेखों में दिखाई देने वाले सभी पात्र – यहां तक कि वास्तविक लोगों पर आधारित – पूरी तरह से काल्पनिक हैं और उनके और किसी भी व्यक्ति, जीवित, मृत या मरे हुए के बीच कोई समानता, विशुद्ध रूप से एक चमत्कार है।” हालांकि, इस स्कूबा डाइवर की तस्वीर को सबसे पहले 15.01.2014 को प्रकाशित एक खबर में इस्तेमाल किया गया था। वायरल पोस्ट में दी गयी पहली तस्वीर की गूगल रिवर्स इमेज से जांच करने पर हमें यह तस्वीर theguardian.com की एक खबर में मिली। खबर के अनुसार, फोटो में दिख रहा व्यक्ति टॉड वार्नकेन है, जिसने 2016 के चुनाव अभियान के अंतिम हफ्तों के दौरान, अल्बानी, न्यूयॉर्क में एक किराने की दुकान के बाहर एक अश्वेत महिला को पीटने और नस्लीय दुर्व्यवहार करने की धमकी दी थी। महिला टैक्सी का इंतजार कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, “ट्रम्प जीतने जा रहा है और यदि आपको यह पसंद नहीं है तो आप जा सकते हो” का नारा लगाया था। उसने उससे यह भी कहा: “तुम [नस्लीय गालियों] के पास तुम्हारा समय था। आपके आठ साल पूरे हो गए हैं।” 55 वर्षीय वार्नकेन को गिरफ्तार किया गया था और उन पर दुष्कर्म और उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। जांच के अगले चरण में, विश्वास न्यूज ने सीएनएन के strategic communications head मैट डोर्निक से संपर्क किया। उन्होंने कहा,” यह एक वास्तविक सीएनएन कहानी नहीं है। यह एक व्यंग्यपूर्ण साइट द्वारा बनाया गया था जिसका सीएनएन से कोई संबंध नहीं था, लेकिन तब से इसे सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया जा रहा है।” इस पोस्ट को फेसबुक पर Al Simmon’s Gun Shop नामक यूजर ने शेयर किया था। उसके फेसबुक पर 2,900 फ़ॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि असल में यह खबर झूठी है। यह एक सटायर आर्टिकल है। यह एक व्यंग्य है, लेकिन इसे फेसबुक पर खबर की तरह वायरल किया जा रहा है, जो कि गलत है। - Claim Review : A man in Florida was arrested for using a lost nuclear bomb to power his home - Claimed By : Al Simmon's Gun Shop - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software