About: http://data.cimple.eu/claim-review/f62d13aa39c9351c663b3ca58035db750cd1bd7b6f5fe23ff2246362     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: मोरबी हादसे के बाद का यह वीडियो पूर्व विधायक कांतिलाल का है, वर्तमान एमएलए बृजेश मेरजा का नहीं मोरबी हादसे के समय पूर्व विधायक कांतिलाल अमृतिया मौके पर मौजूद थे। पुल गिरने के बाद वह लोगों की जान बचाने के लिए नदी में कूद पड़े थे। उनके वीडियो को मोरबी के वर्तमान विधायक बृजेश मेरजा के नाम से वायरल किया जा रहा है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Nov 4, 2022 at 05:00 PM - Updated: Nov 22, 2022 at 01:01 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में दो लोग ट्यूब पहनकर नदी में तैरते दिख रहे हैं, जबकि कुछ लोग पैदल चल रहे हैं। 17 सेकंड के इस वीडियो को शेयर कर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो मोरबी के कांग्रेसी विधायक बृजेश मेरजा का है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो मोरबी के पूर्व विधायक कांतिलाल अमृतिया का है, बृजेश मेरजा का नहीं। ब्रृजेश मेरजा मोरबी के विधायक हैं और वह इस समय भाजपा में हैं, कांग्रेस में नहीं। क्या है वायरल पोस्ट में फेसबुक यूजर Gauri Chauhan (आर्काइव लिंक) ने 3 नवंबर को वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ये मोरबी के कांग्रेसी विधायक ब्रिजेश मेरजा ने नौटंकी की सारी हदें पार कर दी, दुर्घटना के बाद घुटने भर पानी में तैर तैर कर राहत कार्य किया। बर्बाद गुलिस्ताँ करने को बस एक ही उल्लू काफ़ी था हर शाख़ पे उल्लू बैठा है अंजाम-ए-गुलिस्ताँ क्या होगा ट्विटर यूजर @swatisharma7700 (आर्काइव लिंक) ने भी इस वीडियो को समान दावे से पोस्ट किया है। पड़ताल वायरल दावे की पड़ताल से पहले मोरबी का हादसा जान लेते हैं। 4 नवंबर को जागरण डॉट कॉम में छपी खबर के अनुसार, 30 अक्टूबर को गुजरात के मोरबी में केबल ब्रिज टूट गया था। इस हादसे में 300 से ज्यादा लोग पानी में डूब गए थे। इसमें 135 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे के बाद पुल की मरम्मत करने का टेंडर लेने वाली कंपनी ओरेवा के दो मैनेजर समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने गूगल के इनविड टूल का सहारा लिया। कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल रिवर्स इमेज से सर्च किया। गुजरात तक (आर्काइव लिंक) के ट्विटर अकाउंट से 30 अक्टूबर को यह वीडियो ट्वीट किया गया है। इसमें लिखा है कि मोरबी के पूर्व विधायक कांतिलाल अमृतिया लोगों की जान बचाने के लिए नदी में कूद गए। यूट्यूब चैनल Gujarat Headlines पर भी 30 अक्टूबर 2022 को इस वीडियो को अपलोड किया गया है। इसका टाइटल है, Morbi Ex MLA Kantilal Amrutiya jumped into river to save lives of people after Morbi bridge collapse। डिस्क्रिप्शन में लिखा है कि मोरबी पुल गिरने के बाद मोरबी के पूर्व विधायक कांतिलाल अमृतिया लोगों की जान बचाने के लिए पानी में कूद गए। 31 अक्टूबर 2022 को न्यूज नेशन के यूट्यूब चैनल पर अपलोड वीडियो न्यूज में भी वायरल वीडियो को देखा जा सकता है। इसमें भी कांतिलाल का ही जिक्र किया गया है, बृजेश मेरजा का नहीं। Kantilal Amrutiya के नाम से बने ट्विटर अकाउंट पर भी 30 अक्टूबर 2022 को वायरल वीडियो समेत दो अन्य वीडियो पोस्ट किए गए हैं। इसमें कुछ लोगों को गहरे पानी में भी देखा जा सकता है। इसकी अधिक पुष्टि के लिए हमने कांतिलाल के पीए जेपी जेसवानी से संपर्क कर उनको वायरल वीडियो भेजा। उनका कहना है, ‘इस वीडियो में दिख रहे शख्स पूर्व विधायक कांतिभाई हैं। हादसे के दौरान वह मौके पर मौजूद रहे थे और काफी देर तक वहां मौजूद रहे हैं। हादसे के बाद वह फौरन नदी में कूद पड़े थे और लोगों की जान बचाई थी।‘ वहीं, गुजरात दैनिक जागरण के एसोसिएट एडिटर जीवन कपूरिया ने भी वीडियो को पूर्व विधायक कांतिलाल का बताया। उन्होंने कहा, ‘किनारे पर पानी इतना कम था, जबकि कांतिलाल नदी में गहरे पानी में भी गए थे। वहां उपस्थित लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर जिंदगियां बचाई थीं।‘ अब हम बात करते हैं बृजेश मेरजा की। 3 नवंबर को टीवी 9 में छपी रिपोर्ट के अनुसार, कांतिलाल अमृतिया भाजपा के टिकट पर पांच बार विधायक रह चुके हैं। 2017 में बृजेश मेरजा ने कांतिलाल को हरा दिया था। 2020 में बृजेश मेरजा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ गए थे। इसके बाद हुए उपचुनाव में बृजेश मेरजा ने ही जीत दर्ज की थी। इस समय वह भाजपा सरकार में मंत्री हैं। वीडियो को गलत दावे से शेयर करने वाली फेसबुक यूजर गौरी चौहान की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। इसके मुताबिक, वह बदायूं में रहती हैं। निष्कर्ष: मोरबी हादसे के समय पूर्व विधायक कांतिलाल अमृतिया मौके पर मौजूद थे। पुल गिरने के बाद वह लोगों की जान बचाने के लिए नदी में कूद पड़े थे। उनके वीडियो को मोरबी के वर्तमान विधायक बृजेश मेरजा के नाम से वायरल किया जा रहा है। - Claim Review : यह वीडियो मोरबी के कांग्रेसी विधायक बृजेश मेरजा का है। - Claimed By : FB User- Gauri Chauhan - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software