About: http://data.cimple.eu/claim-review/f6cfb6d010644e1dc0eb718ff81ee27f923cdea29843ae01e805a4b5     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Authors Claim- राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों के एग्जिट पोल का वीडियो. Fact- वीडियो पिछले विधान सभा चुनावों के एग्जिट पोल का है. सोशल मीडिया पर ज़ी न्यूज़ चैनल का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य का एग्जिट पोल दिखाया जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखाये जा रहे एग्जिट पोल तीनों राज्यों के विधान सभा चुनावों से सम्बंधित है. 15 मिनट के इस वायरल एग्जिट पोल वीडियो में राजस्थान में कांग्रेस, मध्यप्रदेश में बीजेपी और छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी की सरकार बनने का अनुमान लगाया जा रहा है. D3 न्यूज़ नाम के एक फेसबुक पेज ने वायरल वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि “बड़ी खबर इलेक्शन की एग्जिट पोल अलग-अलग राज्य की exit Pol.” वीडियो के आर्काइव को यहाँ देखा जा सकता है. Fact Check/Verification वायरल दावे की पड़ताल करने के लिए हम चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर गए, जहाँ हमें पता चला कि राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य में इस वर्ष अभी तक विधानसभा के चुनाव नहीं हुए हैं. खबरों के अनुसार, इन राज्यों में विधानसभा चुनाव साल 2023 के अंत तक होने का अनुमान है. इस तरह यह स्पष्ट हो जाता है कि वायरल पोस्ट फर्जी है. अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने कुछ कीवर्ड जैसे “ज़ी न्यूज़ एग्जिट पोल राजस्थान” “ज़ी न्यूज़ महाएग्जिट पोल” को यूट्यूब पर खोजा. इस दौरान हमें ज़ी न्यूज़ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 7 दिसंबर 2018 को अपलोड किया एक न्यूज़ शो मिला. न्यूज़ शो के कैप्शन में लिखा हैं, “ज़ी न्यूज़ का महाएग्जिट पोल, राजस्थान में कांग्रेस को बढ़त”. वीडियो में वर्ष 2018 में राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य के विधानसभा चुनावों का एग्जिट पोल दिखाया गया है. वायरल वीडियो के साथ जब हमने ज़ी न्यूज़ के आधिकारिक वीडियो की तुलना की तो पाया कि दोनों वीडियो में दिखने वाले एग्जिट पोल परिणाम, एंकर और सभी गेस्ट समान हैं. Conclusion हमारी पड़ताल में हमने पाया कि राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों में विधानसभा के चुनाव इस वर्ष के अंत तक होने है. जिस वीडियो को इन तीनों राज्यों के एग्जिट पोल के दावे के साथ शेयर किया जा रहा है, असल में वह वीडियो करीब 5 साल पुराना है. Result: Missing Context Our Sources Election Commission of India Website Video Uploaded on Zee news youtube channel News Published by ABP news website किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software