About: http://data.cimple.eu/claim-review/f6ddec4e145e983fabd946cadf411e708c2528e31ce262dc2cbfb223     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact check: दशहरा के मौके पर राम-सीता की मूर्ति से की गई सजावट के वीडियो को क्रिसमस का बताकर किया जा रहा शेयर विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया राम मूर्ति से सजा मॉल का वायरल वीडियो हाल फिलहाल का नहीं, बल्कि करीब दो महीने पुराना है। जब दशहरा के मौके पर लखनऊ के “फन रिपब्लिक” मॉल में इस तरह की सजावट की गई थी। - By: Pragya Shukla - Published: Dec 27, 2023 at 03:50 PM - Updated: Dec 28, 2023 at 02:56 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। त्योहारों के समय अक्सर मॉल और रेस्टोरेंट को उन्हीं के अनुसार सजाया जाता है। क्रिसमस और न्यू ईयर के समय भी ऐसा ही किया जाता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इस बार क्रिसमस पर मॉल में क्रिसमस ट्री नहीं, बल्कि श्री राम की भव्य प्रतिमा लगाकर सजाया गया है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा भ्रामक है। ये वीडियो हाल फिलहाल का नहीं, बल्कि करीब दो महीने पुराना है। जब दशहरा के मौके पर लखनऊ के “फन रिपब्लिक” मॉल में इस तरह की सजावट की गई थी। क्या हो रहा है वायरल ? फेसबुक यूजर ने 25 दिसंबर 2023 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “अद्भुत बदलाव… जयतु सनातन….25 दिसंबर पर क्रिसमस ट्री से सजने वाले मॉल अब भगवान राम जी के भव्य प्रतिमा से सज रहे है, सच में हमारा देश बदल रहा है।” पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें। पड़ताल वायरल वीडियो को गौर से देखने पर हमने पाया कि मूर्तियों के नीचे दिवाली लिखा हुआ है। इसी से हमें वीडियो के पुराने होने का अंदेशा हुआ। हमने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमें वायरल वीडियो यात्रा वृतांत नामक एक यूट्यूब चैनल पर अपलोड हुआ मिला। वीडियो को 30 अक्टूबर 2023 को शेयर किया गया है। मौजूद जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो लखनऊ के “फन रिपब्लिक” मॉल का है। प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च करना शुरू किया। हमें वायरल वीडियो लखनऊ के “फन रिपब्लिक” मॉल के इंस्टाग्राम के पेज पर मिला। वीडियो को 25 नवंबर को शेयर किया गया था। पेज को खंगालने पर हमें सजावट से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो नवंबर और अक्टूबर को शेयर हुए मिले। हमें इसी सजावट से जुड़ा एक वीडियो 23 अक्टूबर 2023 को शेयर हुआ मिला। कैप्शन के अनुसार, इस सजावट को दशहरा के मौके पर किया गया था। अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण लखनऊ के चीफ रिपोर्टर राजीव बाजपेयी से संपर्क किया। उनके साथ वायरल वीडियो को शेयर किया। उन्होंने हमें बताया, “वायरल वीडियो करीब दो महीने पुराना है और लखनऊ के “फन रिपब्लिक” मॉल का है। दशहरा के मौके पर मॉल में यह सजावट की गई थी।” अंत में हमने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर एक विचारधारा से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया राम मूर्ति से सजा मॉल का वायरल वीडियो हाल फिलहाल का नहीं, बल्कि करीब दो महीने पुराना है। जब दशहरा के मौके पर लखनऊ के “फन रिपब्लिक” मॉल में इस तरह की सजावट की गई थी। - Claim Review : इस बार क्रिसमस पर मॉल को क्रिसमस ट्री से नहीं, बल्कि श्री राम के भव्य प्रतिमा से सजाया गया है। - Claimed By : Omkara Roots - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 5 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software