About: http://data.cimple.eu/claim-review/f80fc8e0a55b8f6e8669f033672b08a2d8f3d55300b201187fae855b     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: पहाड़गंज में लड़के ने नहीं काटी थी लड़की की नस, दिल्ली की एक साल पुरानी घटना, वीडियो फिर किया जा रहा वायरल दिल्ली के पहाड़गंज थाना क्षेत्र में जून 2023 में लड़के से अनबन के बाद गाजियाबाद की लड़की ने हाथ की नस काट ली थी। उस घटना के वीडियो को अब भड़काऊ और गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Nov 19, 2024 at 11:17 AM - Updated: Nov 19, 2024 at 03:26 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। दिल्ली के नाम से एक वीडियो भड़काऊ व सांप्रदायिक दावे के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग एक युवक और युवती को पकड़े हुए हैं। युवती घायल दिख रही है। इस वीडियो को शेयर कर कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि दिल्ली के पहाड़गंज में अनबन के बाद मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की के हाथ की नस काट दी। कुछ यूजर्स युवती को दिल्ली के इन्द्रापुरी की और युवक को पहाड़गंज का बता रहे हैं। विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि वीडियो को गलत व भड़काऊ दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। दरअसल, गाजियाबाद की नाबालिग लड़की दिल्ली में अपने दोस्त से मिलने गई थी, वहां लड़के ने लड़की के पिता को इसकी सूचना दे दी। पिता को देखकर लड़की ने खुद अपने हाथ की नस काट ली थी। लड़का और लड़की अलग-अलग धर्म के थे। क्या है वायरल पोस्ट एक्स यूजर Jitendra pratap singh (आर्काइव लिंक) और Yati Narsinghanand Saraswati (आर्काइव लिंक) ने इस वीडियो को भड़काऊ दावे के साथ शेयर किया है। फेसबुक यूजर Vimlesh Gupta ने भी 17 नवंबर को इस वीडियो को समान दावे के साथ पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया। न्यूजनेशन की वेबसाइट पर भी 17 नवंबर को इस वीडियो को इसी स्टोरी के साथ पब्लिश (आर्काइव लिंक) किया गया है। पड़ताल वायरल दावे की जांच के लिए हमने गूगल पर कीवर्ड से सर्च किया तो पता चला कि यह वीडियो जून 2023 में भी वायरल हो चुका है। Sudarshan News के एक्स हैंडल से 12 जून 2023 को इस वीडियो को इसी तरह के दावे से पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया गया था। इससे यह तो साफ हो गया कि वायरल वीडियो एक साल से ज्यादा पुराना है। इसके बाद सर्च में हमें एक्स यूजर सचिन गुप्ता की पोस्ट (आर्काइव लिंक) मिली। सचिन गुप्ता ने 12 जून 2023 इस वीडियो को पोस्ट करते हुए वायरल दावे को गलत बताया। पोस्ट में जानकारी दी गई कि दिल्ली पुलिस की जांच में पता चला है कि गाजियाबाद निवासी एक लड़की दिल्ली में अपने दोस्त से मिलने गई थी। इस दौरान लड़की के पिता वहां आ गए। उनको देखकर लड़की ने अपने हाथ की नस काट ली थी। दैनिक जागरण की वेबसाइट पर 12 जून 2023 को छपी खबर के अनुसार, दिल्ली के पहाड़गंज में मुस्लिम लड़के से बहस के बाद एक लड़की ने अपनी कलाई काट ली। लड़की गाजियाबाद की रहने वाली थी और परिजनों से नाराज होकर दिल्ली के पहाड़गंज आ गई थी। लड़के ने यह बात लड़की के पिता को बता दी थी। इसको लेकर दोनों में अनबन हो गई थी। पिछली बार जब यह दावा वायरल हुआ था, तब विश्वास न्यूज ने पहाड़गंज थाने के तत्कालीन प्रभारी सतीश से बात की थी। उन्होंने बताया था कि लड़की ने खुद अपनी कलाई काटी थी। लड़की के पिता ने कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई थी। घटना के वक्त वह मौके पर मौजूद थे। विश्वास न्यूज को डीसीपी सेंट्रल के पीआरओ का प्रेस नोट भी भेजा गया था। इसमें लिखा था कि लड़की गाजियाबाद के इंदिरापुरम में रहती थी। पीसीआर को 7 जून को सूचना मिली थी कि एक नाबालिग लड़की मुस्लिम युवक के साथ पहाड़गंज थाना क्षेत्र में मौजूद है और उसने अपनी कलाई काट ली है। मौके पर पहुंचने पर पता चला था कि लड़की के पिता भी वहां पर मौजूद थे। लड़की के पिता ने कहा था कि वह से अपने दोस्त से मिलने आई थी। युवक ने इसकी जानकारी उनको दे दी, जिसके बाद लड़की ने खुद को चोट पहुंचा ली। वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले एक्स यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। एक विचारधारा से प्रभावित यूजर के 16 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष: दिल्ली के पहाड़गंज थाना क्षेत्र में जून 2023 में लड़के से अनबन के बाद गाजियाबाद की लड़की ने हाथ की नस काट ली थी। उस घटना के वीडियो को अब भड़काऊ और गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। - Claim Review : दिल्ली के पहाड़गंज में अनबन के बाद मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की के हाथ की नस काट दी। - Claimed By : X User- Yati Narsinghanand Saraswati - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software