About: http://data.cimple.eu/claim-review/f865b8649972c9e381a3aec7403f6d9ecd3f221e42d5ec70af73fc33     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: नेपाल में दस साल पहले आए भूकंप के वीडियो को हाल का बताकर किया जा रहा शेयर विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि भूकंप के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। असल में वायरल वीडियो हाल ही में आए भूकंप का नहीं, बल्कि साल 2015 में नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिपुरेश्वर चौक पर आये भूकंप का है। - By: Pragya Shukla - Published: Jan 8, 2025 at 01:48 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। तिब्बत-नेपाल सीमा पर आए भूकंप के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है और जानमाल की काफी हानि हुई है। इसी से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर भूकंप का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज तीव्रता वाला भूकंप आता है। सड़क पर बनी मूर्ति गिर जाती है। लोग भागकर घर से बाहर खुले में आ जाते हैं। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह नेपाल में हाल ही में आए भूकंप का वीडियो है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा भ्रामक है। असल में वायरल वीडियो हाल ही में आए भूकंप का नहीं, बल्कि साल 2015 में नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिपुरेश्वर चौक पर आये भूकंप का है। क्या हो रहा है वायरल ? फेसबुक यूजर ‘वीरेंद्र निकुब’ ने 7 जनवरी 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “भूकंप- तिब्बत नेपाल सीमा पे आये 7.1 तीव्रता के भूकंप में जानमाल का भारी नुक्सान हुआ है..प्राप्त खबरों के अनुसार अब तक 32 लोगों की मौत हुई है. सैकड़ों इमरतें ढह गयीं हैं… भूकंप के ये झटके तिब्बत, सिक्किम, नेपाल, दिल्ली , NCR , बिहार , असम और बंगाल मे भी भूकंप के तगड़े झटके महसूस किये गए , भूकंप का केंद्र नेपाल का लोबुचे था।” पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें। पड़ताल वायरल पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए हमने इनविड टूल की मदद से वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमें वायरल वीडियो वाइल्ड फिल्म्स इंडिया के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 17 जून 2021 को प्रकाशित किया गया था। मौजूद जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो साल 2015 में नेपाल के काठमांडू के त्रिपुरेश्वर चौक में आए भूकंप का है। प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी एक रिपोर्ट इंडिया टुडे की आधिकारिक वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट को 30 अप्रैल 2015 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल के काठमांडू के त्रिपुरेश्वर चौक पर आए भूकंप के झटके वहीं चौराहे पर मौजूद सीसीटीवी में कैद हुए थे। भूकंप काफी तीव्रता वाला था। अधिक जानकारी के लिए हमने काठमांडू स्थित न्यूज वेबसाइट हिमालय टाइम्स के पत्रकार अनुज अरोरा से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा भ्रामक है। यह वीडियो साल 2015 में आए भूकंप का है। न्यूज 18 की वेबसाइट पर 7 जनवरी 2025 को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल-तिब्बत की सीम पर आए करीब 6.8 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप की वजह से 126 लोगों ने अपनी जान गवा दी और 188 लोग घायल हुए। इस भूकंप का असर भारत के भी कई शहरों में देखने को मिला था। अंत में हमने पोस्ट को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को सात हजार छह सौ लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि भूकंप के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। असल में वायरल वीडियो हाल ही में आए भूकंप का नहीं, बल्कि साल 2015 में नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिपुरेश्वर चौक पर आये भूकंप का है। - Claim Review : नेपाल में हाल ही में आए भूकंप का वीडियो। - Claimed By : FB User Virendra Nikub - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software