About: http://data.cimple.eu/claim-review/f87d68cd78ef2a9303163416c96783ea4c0cbe41ccafd8838da02e16     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check Contact Us: checkthis@newschecker.in Fact checks doneFOLLOW US Fact Check Claim एबीपी न्यूज ने अपने एग्जिट पोल में इंडिया गठबंधन को दी बढ़त. Fact नहीं, वायरल वीडियो में दिख रहे ग्राफ़िक के साथ छेड़छाड़ हुई है. सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एग्जिट पोल में इंडिया गठबंधन को 353-383 सीटें और एनडीए गठबंधन को 152-182 सीटें दी गई हैं. इस वीडियो में एबीपी न्यूज के एंकर संदीप चौधरी मौजूद हैं. इस वीडियो को एबीपी ने ट्वीट कर एआई जेनरेटेड बताया है. हालांकि, हमने अपनी जांच में पाया कि वायरल वीडियो एआई जेनरेटेड नहीं है, बल्कि क्लिप में मौजूद ग्राफिक के साथ छेड़छाड़ की गई है. असल वीडियो में मौजूद एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन को 353-383 सीटें और इंडिया गठबंधन गठबंधन को 152-182 सीटें दी गई हैं. वहीं असल वीडियो और वायरल वीडियो में एक ही ऑडियो मौजूद हैं. वायरल वीडियो 24 सेकेंड का है. इस वीडियो में सबसे ऊपर एग्जिट पोल में में इंडिया गठबंधन को 353-383 सीटें और एनडीए गठबंधन को 152-182 सीटें दी गई हैं. इसके अलावा, वीडियो में एंकर संदीप चौधरी यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि “परसों यानी कि 4 जून को आएंगे. मनेर के लड्डू किसके हाथ लगेंगे और दिल में किसके लड्डू फूट रहे हैं. ये अपने आप में सवाल नहीं रह गया है. इंडिया बम बम है और एनडीए में सेन्स ऑफ डिसबिलिफ है. इंडिया गठबंधन 353-383 सीटें लेता दिख रहा है. ये एग्जिट पोल है, एगजेक्ट पोल नहीं है. इस वीडियो को वायरल दावे वाले कैप्शन के साथ X पर शेयर किया गया है, जिसमें लिखा हुआ है, “ये है भारत का सबसे लोकप्रिय चैनल जिसका EXIT POLL ये कहता है. कुल लोकसभा सीट – 543. INDIA- 353 से 383सीट. NDA- 152 से 182 सीट. फेक ExitPoll के सामने जनता का एग्जिट पोल संदीप चौधरी जी लेकर आए है”. वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए ABP न्यूज के यूट्यूब अकाउंट को खंगालने पर हमें 2 जून 2024 को चैनल पर अपलोड किया गया वीडियो मिला. 25 मिनट के इस वीडियो के शुरूआती हिस्से में ही हमें वह दृश्य दिखाई और सुनाई दिया, जिसमें एंकर संदीप चौधरी यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, “तो एग्जिट पोल तो आ गए हैं. असल नतीजे परसों यानी कि 4 जून को आएंगे. और मनेर के लड्डू किसके हाथ लगेंगे और दिल में किसके लड्डू फूट रहे हैं. ये अपने आप में अब सवाल नहीं रह गया है. इंडिया बम बम है और एनडीए में सेन्स ऑफ डिसबिलिफ है. इंडिया गठबंधन 353-383 सीटें लेता दिख रहा है. ये एग्जिट पोल है, एगजेक्ट पोल नहीं है. लेकिन एक ट्रेंड क्या दिख रही है और जिन दावों को लेकर बहुत से लोग कहते थे कि यह 400 पार का यह तो बस कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने का, उनमें जोश भरने का एक आंकड़ा दे दिया. उस आंकड़े के बहुत नजदीक एनडीए गठबंधन जाता दिख भी रहा है”. इसके बाद एंकर संदीप चौधरी केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से बात करते हैं. इस दौरान ऊपर मौजूद ग्राफिक्स में एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन को 353-383 सीटें और इंडिया गठबंधन को 152-182 सीटें दी गई हैं. जबकि वायरल वीडियो में अलग आंकड़े मौजूद हैं. हालांकि, इस दौरान दोनों ही वीडियो में दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश और राजस्थान के एग्जिट पोल में एक समान आंकड़े ही मौजूद हैं. आप नीचे मौजूद तस्वीरों में ये देख सकते हैं. पड़ताल के दौरान हमें एबीपी लाइव के X अकाउंट से 2 जून 2024 को लाइव किया गया वीडियो भी मिला. करीब 1 घंटे 36 मिनट लंबे इस लाइव वीडियो में हमें करीब 47 मिनट से वह हिस्सा मिला, जिसमें एंकर संदीप चौधरी यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि “तो एग्जिट पोल तो आ गए हैं. असल नतीजे परसों यानी कि 4 जून को आएंगे. और मनेर के लड्डू किसके हाथ लगेंगे और दिल में किसके लड्डू फूट रहे हैं. ये अपने आप में अब सवाल नहीं रह गया है. इंडिया बम बम है और एनडीए में सेन्स ऑफ डिसबिलिफ है. इंडिया गठबंधन 353-383 सीटें लेता दिख रहा है. ये एग्जिट पोल है, एगजेक्ट पोल नहीं है. लेकिन एक ट्रेंड क्या दिख रही है और जिन दावों को लेकर बहुत से लोग कहते थे कि यह 400 पार का यह तो बस कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने का, उनमें जोश भरने का एक आंकड़ा दे दिया. उस आंकड़े के बहुत नजदीक एनडीए गठबंधन जाता दिख भी रहा है”. इस दौरान हमने यह भी पाया कि यूट्यूब वीडियो की तरह इस वीडियो में भी एनडीए गठबंधन को 353-383 सीटें और इंडिया गठबंधन को 152-182 सीटें दी गई है. इसके अलावा इस वीडियो में भी स्क्रीन पर दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश और राजस्थान के एग्जिट पोल के आंकड़े उसी तरह मौजूद हैं. एबीपी ने ट्वीट कर वायरल वीडियो को एआई जेनरेटेड होने का किया भ्रामक दावा जांच में हमें एबीपी न्यूज द्वारा 3 जून 2024 को किया गया एक ट्वीट भी मिला. जिसमें उन्होंने वायरल वीडियो के एआई जेनरेटेड और फेक होने का दावा किया है. इस दौरान हमने संदीप चौधरी से भी संपर्क किया, तो उन्होंने भी वायरल वीडियो को फर्जी बताया. हालांकि ऊपर मिले साक्ष्यों से यह साफ़ है कि असल वीडियो और वायरल वीडियो में एक ही तरह का ऑडियो है और इसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है. इतना ही नहीं दोनों वीडियो में संदीप चौधरी के हावभाव भी एक ही जैसे हैं. वायरल वीडियो में सिर्फ ग्राफिक्स के उपरी हिस्से को एडिट कर एनडीए और इंडिया की जगह को आपस में बदल दिया गया है. हालांकि हम यह दावे के साथ नहीं कह सकते हैं कि इसे एआई टूल की मदद से एडिट किया गया है या किसी सामान्य एडिटिंग सोफ्टवेयर की मदद से. लेकिन इतना साफ़ है कि वीडियो में मौजूद ऑडियो और बाकी दृश्य एआई जेनरेटेड नहीं है. हमने अपनी जांच में ‘मिसइनफॉर्मेशन कॉम्बैट अलायंस’ (MCA) की डीपफेक एनालिसिस यूनिट (DAU), जिसका न्यूजचेकर भी एक हिस्सा है, उनसे संपर्क किया. डीपफेक एनालिसिस यूनिट (डीएयू) ने इस वीडियो को एआई डिटेक्टर ट्रूमीडिया (TrueMedia) और हाइव एआई (HIVE AI) की मदद से जांचा तो पाया कि यह वीडियो एआई जेनरेटेड नहीं है. गौरतलब है कि बीते दिनों इसी तरह के कुछ उदाहरण सामने आए थे, जब कुछ असल वीडियोज को एआई जेनरेटेड बताय गया था. लोकसभा चुनाव के दौरान आजमगढ़ से सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ का बेरोजगारी पर बयान देते एक वीडियो सामने आया था, जिसे भाजपा नेताओं ने एआई जेनरेटेड बताया था. लेकिन असल में वह एआई जेनरेटेड नहीं था, बल्कि निरहुआ ने यह बयान एक पोर्टल को दिया था. हमारी जांच में मिले साक्ष्यों से यह साफ है कि वायरल वीडियो में दिख रहा ग्राफ़िक एडिटेड है. OUR Sources Video Published by ABP YT ON 2nd June 2024 Video Streamed by ABP x ON 2nd June 2024 किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in फैक्ट-चेक और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va23tYwLtOj7zEWzmC1Z Runjay Kumar February 12, 2025 Runjay Kumar February 12, 2025 Runjay Kumar February 10, 2025
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software