About: http://data.cimple.eu/claim-review/f8a1cc562cf9cdac4787d6e7595d812b48fd08c52168f05a5fe78b85     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: कोलकाता केस पर धोनी, विराट और रोहित ने नहीं किया कोई पोस्ट, वायरल दावा फर्जी विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि कोलकाता केस को लेकर वायरल पोस्ट में किया जा रहा दावा गलत है। असल में धोनी, विराट और रोहित शर्मा के नाम से वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट फर्जी है। तीनों की तरफ से अभी तक कोई पोस्ट या बयान नहीं दिया गया है। - By: Pragya Shukla - Published: Aug 21, 2024 at 12:45 PM - Updated: Aug 26, 2024 at 06:51 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर कोलकाता केस को लेकर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि क्रिकेटर टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा ने कोलकाता केस की पीड़िता के समर्थन में पोस्ट शेयर की है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। असल में धोनी, विराट और रोहित शर्मा के नाम से वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट फर्जी है। तीनों की तरफ से अभी तक कोई पोस्ट या बयान नहीं दिया गया है। क्या हो रहा है वायरल ? फेसबुक यूजर बॉलीवुड ख्वाब ने 19 अगस्त 2024 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “डॉक्टर के लिए विराट कोहली रोहित शर्मा और धोनी ने जस्टिस मांगी, कौन-कौन इनके साथ है।” पीड़िता की पहचान उजागर न हो इसलिए हम पोस्ट का लिंक स्टोरी में नहीं दे रहे हैं। पड़ताल वायरल पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली। पोस्ट को गौर से देखने पर हमने पाया कि सभी पोस्ट की भाषा एक जैसी है, जिसके बाद हमें पोस्ट के गलत होने का संदेह हुआ। पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने तीनों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगाला। सबसे पहले हमने विराट कोहली के एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट को खंगाला। हमें दावे से जुड़ी कोई पोस्ट वहां पर नहीं मिली। हमने रोहित शर्मा के सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगाला। हमें वहां पर भी वायरल पोस्ट नहीं मिली। हमने महेंद्र सिंह के फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स अकाउंट पर वायरल पोस्ट के बारे में सर्च किया। हमें यहां पर भी दावे से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली। धोनी के एक्स अकाउंट पर आखिरी पोस्ट साल 2021 में की गई थी,जबकि इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट अनंत अंबानी की शादी से जुड़ी हुई है और उसे जुलाई में पोस्ट किया गया था। अधिक जानकारी के लिए हमने इस विषय में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और कमेंटेटर सैयद हुसैन से बात की। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। धोनी, विराट या फिर रोहित शर्मा की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं दिया गया है और ना ही कोई पोस्ट की गई है। अंत में हमने पोस्ट को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को करीब दस हजार लोग फॉलो करते हैं। यूजर बॉलीवुड से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि कोलकाता केस को लेकर वायरल पोस्ट में किया जा रहा दावा गलत है। असल में धोनी, विराट और रोहित शर्मा के नाम से वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट फर्जी है। तीनों की तरफ से अभी तक कोई पोस्ट या बयान नहीं दिया गया है। डिस्क्लेमर: इंटरनैशनल फैक्ट चेकिंग नेटवर्क (IFCN) के दिशानिर्देशों और विश्वास न्यूज की मानक परिचालन प्रक्रिया (SOP) के मुताबिक जरूरी संसोधन करते हुए इस फैक्ट चेक रिपोर्ट से कुछ गैर-जरूरी तथ्यों को हटाया गया है। 21 अगस्त 2024 को प्रकाशित इस रिपोर्ट को अपडेट किए जाने की प्रक्रिया स्थापित मानकों और तय प्रक्रियाओं का पालन करते हुए की गई है, जिससे निष्कर्ष या नतीजों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। विश्वास न्यूज पाठकों को विश्वसनीय और तथ्यपरक सूचना देने के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें हुई इस असुविधा के लिए हमें खेद है। - Claim Review : कोलकाता केस की पीड़िता के समर्थन में विराट कोहली, रोहित शर्मा और धोनी ने पोस्ट की है। - Claimed By : FB User bolliwood khawab - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software